तेज रफ्तार बुलेट ने ले ली दो युवकों की जान, परिवार में मचा कोहराम

रोसड़ा। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना मुरादपुर पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार बुलेट और साइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साइकिल सवार 24 वर्षीय डब्लू कुमार मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार डब्लू कुमार और बुलेट पर सवार एक अन्य युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, बुलेट चालक मुरादपुर निवासी बताया जा रहा है, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

मृतक डब्लू कुमार मुरादपुर निवासी मनोज साह के पुत्र थे। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जाता है कि डब्लू कुमार की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट  

Trending News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 50% तक रियायत, पुराने ट्रैफिक चालान के होंगे निपटारे

Sep 11, 2026, 4:28:00 PM
 सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर BSL की कार्रवाई, दुकानदारों ने किया विरोध

Sep 11, 2026, 4:11:00 PM
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, गांधी-लोहिया के बाद नीतीश कुमार..लालू परिवार ने जैसा किया वैसा भोगा

Sep 11, 2026, 3:54:00 PM
बिहार में ED की बड़ी कार्रवाई, रामनंदी होटल्स के 17 ठिकानों पर छापेमारी, 85 करोड़ लोन, 58 करोड़ की कथित हेराफेरी...

Sep 11, 2026, 3:29:00 PM
 अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को व्यापक समर्थन, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग फिर मुखर

Sep 11, 2026, 3:18:00 PM
भोरे के fDI गोदाम में मिले कीड़े वाले राशन, सियासत गर्म, जांच के आदेश

Sep 11, 2026, 2:53:00 PM
4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?

Sep 11, 2026, 2:35:00 PM
रात में बांध टूटा, गांवों में फैला पानी, 15 मीटर रेल बांध ध्वस्त, लोगों में अफरा-तफरी...

Sep 11, 2026, 2:22:00 PM
 चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर और धड़ अलग-अलग जगह बरामद

Sep 11, 2026, 2:07:00 PM
रात के अंधेरे में उम्मीद बने गणेश भगत, प्लेटलेट्स देकर बचाई महिला की जिंदगी

Sep 11, 2026, 1:32:00 PM