समाजसेवी ने असम बाढ़ पीड़ितों को दिए 1.11 लाख रूपये

असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी को मुश्किलों में डाल दिया है। ऐसे कठिन समय में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

समाजसेवी ने असम बाढ़ पीड़ितों को दिए 1.11 लाख रूपये

असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी को मुश्किलों में डाल दिया है। ऐसे कठिन समय में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के चर्चित समाजसेवी भाई राजू सहनी ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक लाख ग्यारह हजार एक रुपये का चेक आर्थिक सहयोग के रूप में प्रदान किया। इस दौरान राजू सहनी ने कहा कि "बाढ़ और आपदा की कोई सीमा नहीं होती। ऐसे वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना ही सच्ची इंसानियत है।

उन्होंने कहा कि उनके गृह राज्य बिहार के अलावा झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों के लोग असम में रहकर अपनी मेहनत और कर्म से जीवन संवार रहे हैं। आज जब असम के लोग प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे हैं, तो उनके दुख-दर्द में सहभागी बनना हम सभी की जिम्मेदारी है।

राजू सहनी का यह सहयोग सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि मुश्किल घड़ी में इंसानियत, भाईचारे और एकजुटता का संदेश भी है। बाढ़ का पानी भले ही लोगों के घरों तक पहुंच गया हो, लेकिन मदद के लिए बढ़े हाथ यह भरोसा जरूर जगा रहे हैं कि मुश्किल कितनी भी बड़ी हो, इंसानियत उससे बड़ी होती है।

समस्तीपुर से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

सस्पेंस को बढाता है फिल्म हैवान का टीजर, प्रियदर्शन की फिल्म का टीजर रिलीज
सस्पेंस को बढाता है फिल्म हैवान का टीजर, प्रियदर्शन की फिल्म का टीजर रिलीज
Aug 13, 2026, 7:06:00 AM
‎आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहीं : मुकेश सहनी
‎आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहीं : मुकेश सहनी
Aug 13, 2026, 6:56:00 AM
दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है, मित्र ने ही मारी सीने में गोली
दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है, मित्र ने ही मारी सीने में गोली
Aug 13, 2026, 6:47:00 AM
शराब का अवैध धंधा, महिला समेत दो धंधेबाजों को सश्रम कारावास की सजा
शराब का अवैध धंधा, महिला समेत दो धंधेबाजों को सश्रम कारावास की सजा
Aug 13, 2026, 6:41:00 AM
समाजसेवी ने असम बाढ़ पीड़ितों को दिए 1.11 लाख रूपये
समाजसेवी ने असम बाढ़ पीड़ितों को दिए 1.11 लाख रूपये
Aug 13, 2026, 6:27:00 AM
किराना दुकान की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दबोचा
किराना दुकान की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दबोचा
Aug 13, 2026, 6:19:00 AM
जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, नीतीश मिश्रा बोले-पाटलिपुत्र टाउनशिप में विकास के साथ जनहित को प्राथमिकता
जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी, नीतीश मिश्रा बोले-पाटलिपुत्र टाउनशिप में विकास के साथ जनहित को प्राथमिकता
Aug 12, 2026, 11:00:00 PM
तेजस्वी का वादा, सम्राट का मुआयना: थावे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री
तेजस्वी का वादा, सम्राट का मुआयना: थावे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री
Aug 12, 2026, 10:50:00 PM
ट्रेन में यात्रियों का टिकट चेक कर रही फर्जी महिला टीटी पकडाई, अब पुलिस कर रही जांच
ट्रेन में यात्रियों का टिकट चेक कर रही फर्जी महिला टीटी पकडाई, अब पुलिस कर रही जांच
Aug 12, 2026, 7:58:00 PM
अच्छी खबर: रूफटॉप सोलर लगाने पर उपभोक्ताओं को मिलेगी 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त सहायता
अच्छी खबर: रूफटॉप सोलर लगाने पर उपभोक्ताओं को मिलेगी 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त सहायता
Aug 12, 2026, 7:48:00 PM