नई पेंशन के खिलाफ कर्मचारियों का हुंकार, मनाया काला दिवस

समस्तीपुर में पुरानी पेंशन योजना की बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने गत एक सितंबर को काला दिवस मनाया।

नई पेंशन के खिलाफ कर्मचारियों का हुंकार, मनाया काला दिवस

समस्तीपुर: पुरानी पेंशन योजना की बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने गत एक सितंबर को काला दिवस मनाया। इस दौरान सदर अस्पताल समस्तीपुर से समाहरणालय तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल कर्मचारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रमंडलीय मंत्री सह जिला चिकित्सा संघ के मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि 1 सितंबर को कर्मचारियों द्वारा काला दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल से समाहरणालय तक प्रतिरोध मार्च निकालने के बाद जिला दंडाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया है।

राजीव रंजन ने कहा कि 1 सितंबर 2005 को बिहार के कर्मचारियों पर नई पेंशन नीति लागू की गई थी। कर्मचारी संगठन इसी व्यवस्था के विरोध में लगातार अपनी आवाज उठा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के भविष्य और सामाजिक सुरक्षा को देखते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था जरूरी है। इसके लिए बिहार सरकार केंद्र सरकार पर दबाव बनाए, ताकि कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जा सके। राजीव रंजन ने स्पष्ट कहा कि जब तक पुरानी पेंशन की मांग पूरी नहीं होती, कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा।

समस्तीपुर से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM