जदयू का 24 नवंबर को सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन
सहरसा: जिला के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में 24 नवंबर को सुशासन दिवस नीतीश संवाद के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनता दल यू जिला अध्यक्ष गुंजेश्वर शाह के अध्यक्षता में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में सोमवार को बैठक आहूत की गई।

सहरसा: जिला के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में 24 नवंबर को सुशासन दिवस नीतीश संवाद के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनता दल यू जिला अध्यक्ष गुंजेश्वर शाह के अध्यक्षता में सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में सोमवार को बैठक आहूत की गई। ज्ञात हो कि 10 नवंबर को सहरसा अतिथि गृह में दिन के 01 बजे बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। आप सभी जनता दल यू जिला कार्यकारिणी के सदस्यों सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षगण सभी प्रखंड अध्यक्षगण एवं जनता दल यू के सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित होकर इस बैठक को सफल व ऐतिहासिक बनावें।
इस बैठक में प्रदेश महासचिव युवा गणेश कुमार गौरव पान,जिला प्रवक्ता डॉ लुतफुल्लाह, जिला अध्यक्ष परशुराम सिंह,प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र सिंह कुशवाहा, उदय चंद्र शाह, जदयू नेता मुरारी सिंह, जिला उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह, सुधीर सिंह, अरुण सिंह, विजय सिंह, विपिन कुमार गुप्ता,गजेंद्र सिंह,रमेश शाह, ललित कुमार, पंचानंद शाह,मोहम्मद सलीम, लाचेंदर सिंह, किशोर कुमार सिंह, शशि सिंह एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट













