कोशी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी
राज्य के सहरसा जिले से बडी खबर है। यहां एक बडा हादसा टल गया। दरअसल जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह कोशी एक्सप्रेस के AC कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

राज्य के सहरसा जिले से बडी खबर है। यहां एक बडा हादसा टल गया। दरअसल जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह कोशी एक्सप्रेस के AC कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्राप्त खबर के अनुसार जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह कोशी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से हटिया जा रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन जैसे ही सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची, उसी दौरान एसी M2 कोच के नीचे से अचानक धुआं उठने लगा।
कोच के नीचे धुआं निकलता देख गेटमैन ने तत्काल इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। स्टेशन मास्टर, आरपीएफ और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर प्रभावित एसी कोच में सवार यात्रियों को सुरक्षित दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। घटना के कारण कुछ देर तक स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात रही कि हादसे में किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरूआती तौर पर ब्रेक बाइंडिंग के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। रेलवे की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।
बता दें कि सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर चंद दिनों अंदर ट्रेन में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले तीन अगस्त को स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में भी आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि स्थिति पर काबू पाने के बाद कोशी एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।











