144 लीटर कोडिनयुक्त सीरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

सहरसा के पतरघट थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 144 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सीरप बरामद किया है।

144 लीटर कोडिनयुक्त सीरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

सहरसा के पतरघट थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 144 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सीरप बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक स्कार्पियो और एक बैलेनो कार के साथ पांच मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर शाम सूचना मिली थी कि स्कार्पियो से अवैध सामान लेकर पतरघट की ओर जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर विशनपुर के समीप घेराबंदी कर स्कार्पियो को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की और बीच वाली सीट से नौ कार्टून बरामद हुए, जिनमें 100 एमएल की कुल 1440 शीशियां थीं।

गिरफ्तार चालक से पूछताछ के बाद पुलिस ने पतरघट एसएफसी गोदाम के पास घेराबंदी कर बैलेनो कार सवार पुकार आनंद, डब्लू कुमार यादव और रौशन कुमार को भी गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में नशीले सीरप की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

शिक्षा विभाग ने कहा, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में शिक्षा ऋण कम होने की खबर तथ्य से परे
शिक्षा विभाग ने कहा, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में शिक्षा ऋण कम होने की खबर तथ्य से परे
Aug 21, 2026, 2:05:00 PM
त्योहार से पहले चीनी के दाम ने बढ़ाई टेंशन, पटना से लेकर मधेपुरा तक, जानें बिहार के शहरों में चीनी के रेट....
त्योहार से पहले चीनी के दाम ने बढ़ाई टेंशन, पटना से लेकर मधेपुरा तक, जानें बिहार के शहरों में चीनी के रेट....
Aug 21, 2026, 1:59:00 PM
यूपी में बडा प्रशासनिक फेरबदल, कई आइपीएस का तबादला, कई की हुई नयी तैनाती
यूपी में बडा प्रशासनिक फेरबदल, कई आइपीएस का तबादला, कई की हुई नयी तैनाती
Aug 21, 2026, 1:53:00 PM
नौकरी बची तो छलके आंसू! JSSC-CGL अभ्यर्थियों ने चूमी जमीन, राष्ट्रगान से गूंजा प्रोजेक्ट भवन
नौकरी बची तो छलके आंसू! JSSC-CGL अभ्यर्थियों ने चूमी जमीन, राष्ट्रगान से गूंजा प्रोजेक्ट भवन
Aug 21, 2026, 1:28:00 PM
सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट का ब्रेक! JSSC-CGL नियुक्तियां नहीं होंगी रद्द
सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट का ब्रेक! JSSC-CGL नियुक्तियां नहीं होंगी रद्द
Aug 21, 2026, 1:15:00 PM
शहीद रामफल मंडल के परिजनों को दिया पक्का मकान, विधायक मंटू सिंह पटेल ने पेश की मिसाल
शहीद रामफल मंडल के परिजनों को दिया पक्का मकान, विधायक मंटू सिंह पटेल ने पेश की मिसाल
Aug 21, 2026, 1:11:00 PM
144 लीटर कोडिनयुक्त सीरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
144 लीटर कोडिनयुक्त सीरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
Aug 21, 2026, 12:44:00 PM
आवासीय विद्यालय में बच्चों ने खोली बदहाली की पोल, SDM-SDPO के साथ पहुंचे DM
आवासीय विद्यालय में बच्चों ने खोली बदहाली की पोल, SDM-SDPO के साथ पहुंचे DM
Aug 21, 2026, 12:28:00 PM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि घटाने पर बीजेपी की सफाई, कहा-बड़े कोर्स के लिए अब और अधिक राशि मिलेगी
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि घटाने पर बीजेपी की सफाई, कहा-बड़े कोर्स के लिए अब और अधिक राशि मिलेगी
Aug 21, 2026, 12:04:00 PM
वायरल गाने ने बदल दी किस्मत, पहले ₹100 पर गाने वाली करीना पांडे की महीने की कमाई अब करोड़ में
वायरल गाने ने बदल दी किस्मत, पहले ₹100 पर गाने वाली करीना पांडे की महीने की कमाई अब करोड़ में
Aug 21, 2026, 11:27:00 AM