इधर एसएसपी ने किया क्राइम मीटिंग, उधर अपराधियों ने युवक को मारी चार गोलियां
राजधानी में अपराधियों ने फिर एक बार पुलिस प्रशासन को सीधी चुनौती दी है। मिली खबर के अनुसार अपराधियों ने तब युवक को एक के बाद एक चार गोली मारी, जब एसएसपी द्वारा क्राइम कंट्रोल को लेकर अहम मीटिंग की गयी।

पुलिस प्रशासन के स्तर पर अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर चाहे जितने भी दावे कर लें, नतीजा उसके अनुरूप नहीं दिख रहा है। राजधानी में अपराधियों ने फिर एक बार पुलिस प्रशासन को सीधी चुनौती दी है। मिली खबर के अनुसार अपराधियों ने तब युवक को एक के बाद एक चार गोली मारी, जब एसएसपी द्वारा क्राइम कंट्रोल को लेकर अहम मीटिंग की गयी। अब घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।
राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है। मिली जानकारी के अनुसार रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड में अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर तीन की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गये। घटना की सूचना सामने आते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घायल युवक की पहचान शुभम यादव के रूप में हुई है। मिली खबर के अनुसार शुभम प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था।
प्राप्त खबर के अनुसार गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। बता दें कि मंगलवार की देर रात पटना एसएसपी कर्तिकेय शर्मा ने सभी अनुमंडल एव जिले के सभी थानेदार के साथ कर क्राइम मीटिंग कर रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने इतनी बडी घटना को अंजाम दे दिया।
पटना से राजन की रिपोर्ट











