एक दो नहीं बल्कि इस किसान की तीन तीन बेटियां बिहार पुलिस में दे रही सेवा, बहनें दूसरों के लिए बनी रोल मॉडल

 एक दो नहीं बल्कि इस किसान की तीन तीन बेटियां बिहार पुलिस में दे रही सेवा, बहनें दूसरों के लिए बनी रोल मॉडल

एक पिता के लिए सबसे गर्व का लम्हा तब होता है, जब उसकी संतान कोई उपलब्धि हासिल करता है। लेकिन एक पिता की खुशी का अंदाजा लगाना तब मुश्किल हो जाता है, जब उसकी एक या दो नहीं बल्कि तीन तीन संतानें सरकारी सेवा में और विशेष रूप से बिहार पुलिस में सेवा दे रही हो। ऐसे ही फख्र करने वाली कहानी है किसान सुनील कुमार की। सुनील कुमार की सबसे छोटी पुत्री ने हाल ही में बीपीएससी द्वारा जारी किए गए अंतिम परिणाम में अपनी जगह बनायी है। उनकी पुत्री काजल कुमारी का चयन डीएसपी के लिए हुआ है। काजल की सफलता पर एक तरफ जहां घर में हर्ष और उल्लास का माहौल है वहीं दूसरी तरफ पूरे इलाके में सुनील कुमार की कामयाब बेटियों की कहानी चर्चा में है।

दरअसल राजधानी के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा प्रखंड स्थित कन्हाईपुर गांव से एक गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। गांव की बेटी काजल कुमारी ने अपने पहले ही प्रयास में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए 933वां रैंक हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन डीएसपी पद के लिए हुआ है। काजल की इस सफलता से न केवल कन्हाईपुर गांव बल्कि पूरे मोकामा प्रखंड और बाढ़ अनुमंडल में खुशी और गर्व का माहौल है। काजल की सफलता की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। काजल के पिता और पेशे से किसान सुनील कुमार और उनकी पत्नी प्रमिला देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपनी बेटी को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और उसकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

सुनील कुमार की तीन बेटियां और एक बेटा हैं। लेकिन सुनील के लिए सबसे बडी बात यह है कि उनकी सभी बेटियां कामयाब हैं। डीएसपी पद पर चयनित काजल कुमारी तीन बहनों में सबसे छोटी है। खास बात यह कि उनकी उनकी दोनों बड़ी बहनें पहले से ही बिहार पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही हैं, जबकि उनका छोटा भाई वर्तमान में पढ़ाई कर रहा है। ऐसे परिवार से आने वाली काजल की यह सफलता मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है। काजल की उपलब्धि ने गांव और आसपास के क्षेत्रों की छात्राओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। अब इलाके की कई छात्राएं और लडकियां इन बहनों को अपना रोल मॉडल मानने लगी हैं और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प ले रही हैं।

काजल की सफलता से अभिभूत गांव के कई प्रतिष्ठित लोगों ने उसे माला पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। काजल ने अपनी मेहनत के दम पर सफलता को हासिल कर के यह साबित कर दिया है कि मेहनत और आत्मविश्वास हो तो कोई भी बाधा सफलता पाने से नहीं रोक सकती।

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM