बेरहम बना मौसम, दो दिनों के बाद ही बदलाव की संभावना

बेरहम बना मौसम, दो दिनों के बाद ही बदलाव की संभावना

राज्य में मौसम की तरफ सबकी निगाहें टिकी हुई है। हालांकि कुछ एक जिलों में बारिश होने के कारण थोड़ा सा बदलाव हुआ है लेकिन ज्यादातर जिलों में अभी भी उमस वाली गर्मी का प्रकोप जारी है। जिससे आम जन जीवन का जीना मुहाल हो रहा है। हालांकि राज्य के कई जिलों में बादलों ने अब अपनी उपस्थिति को दर्ज करना शुरू कर दिया है, जिसके कारण मौसम में थोड़ा सा बदलाव देखने को मिला है। हालांकि मानसून अभी भी पूरी तरीके से एक्टिव नहीं हुआ है लेकिन ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि अगले तीन से चार दिन के अंदर पूरे राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और बारिश हो सकती है। 

मौसमविदों की माने तो राज्य में मानसून का टर्फ लाइन अभी मोतिहारी के पास से गुजर रहा है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगामी 28 और 29 जून को राज्य की कई जगहों पर बारिश हो सकती है। हालांकि शुक्रवार को अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन उमस के कारण लोग बेचैन महसूस कर रहे हैं।  राज्य में पिछले 24 घंटे के तापमान के बारे में जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार राजधानी समिति 22 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

राज्य के मौसम में दो तरह के बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। इनमें उत्तर बिहार में जहां पूर्वा हवा चल रही है, वहीं दक्षिण बिहार में कई जगह पर पछुआ हवा का प्रभाव देखने को मिला है। सबसे अलग स्थिति राजधानी की है। यहां एक तरफ जहां पूरवा हवा देखने को मिल रही है वहीं दूसरी तरफ पहुवा भी चल रही है। ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि आगामी 30 जून तक पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना 30% ही है लेकिन इसके बाद मौसम मानसून अपनी रफ्तार पकड सकता है। आगामी दो जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी में भी मानसूनी गतिविधियों के जोर पकड़ने की संभावना है। प्रदेश के मौसम में अभी 70% के क्रम औसत नमी रिकॉर्ड की गई है।  

Trending News

भारत से बड़ा डील करने जा रहा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'हां, हम काफी करीब हैं...'
भारत से बड़ा डील करने जा रहा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'हां, हम काफी करीब हैं...'
Oct 21, 2026, 10:55:00 AM
CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं
CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं
Oct 21, 2026, 10:46:00 AM
Asian Para Games-2026 : गजब... एक इवेंट में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज, तीनों भारत के नाम
Asian Para Games-2026 : गजब... एक इवेंट में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज, तीनों भारत के नाम
Oct 21, 2026, 10:27:00 AM
BJP युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, मैथिली व विनीत बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
BJP युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, मैथिली व विनीत बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
Oct 21, 2026, 10:04:00 AM
नाटक के मंचन में बड़ा हादसा, फट गया आग का गुब्बारा, कई लोग झुलसे
नाटक के मंचन में बड़ा हादसा, फट गया आग का गुब्बारा, कई लोग झुलसे
Oct 21, 2026, 9:58:00 AM
सदीसोपुर मैदान में हुआ रावण वध, लंका दहन देखने उमड़ी हजारों की भीड़
सदीसोपुर मैदान में हुआ रावण वध, लंका दहन देखने उमड़ी हजारों की भीड़
Oct 20, 2026, 6:40:00 PM
पटना में धू-धूकर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
पटना में धू-धूकर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
Oct 20, 2026, 5:41:00 PM
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM