मौसम की जारी है बेरुखी, एक दो दिन में तापमान में हो सकती है गिरावट

मौसम की जारी है बेरुखी, एक दो दिन में तापमान में हो सकती है गिरावट

बिहार में मौसम की बेरुखी अभी भी जारी है। हालांकि रविवार को राजधानी में मौसम में कुछ बदलाव जरूर देखने को मिला।आसमान में बादल तो रहे लेकिन उमस के कारण आम जनजीवन बुरी तरीके से प्रभावित नजर आया। उमस के कारण निकलते पसीने से लोग बेहाल रहे। नजर आए मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 जुलाई से 29 जून से 2 जुलाई तक पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है इस दौरान अधिकतम तापमान में भी कमी आ सकती है राज्य के कुछ जिले अभी भी उष्ण लहर की चपेट में है। 

मौसम विभाग की तरफ से पूर्व में यह अनुमान लगाया गया था कि शंनिवार और रविवार को राजधानी में बारिश हो सकती है। इस दौरान राजधानी के आसमान में बादलों ने डेरा तो डाला लेकिन बारिश होने की संभावना बहुत कम दिखाई दे रही है हालांकि राज्य के अलग-अलग जिलों के कुछ जगहों पर बारिश की बौछारें जरुर पड़ी है लेकिन अभी भी मानसून पूरी तरीके से एक्टिव नहीं हुआ है। राज्य में मानसून लगभग 80% हिस्से तक पहुंच गया है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। भीषण उमस के कारण लोगों का जीना बेहाल हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार तक गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार बहुत कम है। हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे राज्य के तापमान में गिरावट हो सकती है। 

मौसम विभाग की तरफ से 29 जून को कटिहार, किशनगंज, अररिया और सीमांचल के कुछ इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। जबकि 30 जून को मध्य, दक्षिण और उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। राजधानी में भी आंधी पानी की स्थिति बनी रह सकती है।

Trending News

खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
Sep 22, 2026, 6:17:00 PM
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sep 22, 2026, 6:01:00 PM
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
Sep 22, 2026, 5:57:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Sep 22, 2026, 5:34:00 PM
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
Sep 22, 2026, 5:26:00 PM
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
Sep 22, 2026, 5:06:00 PM
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
Sep 22, 2026, 4:52:00 PM
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 4:47:00 PM
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:22:00 PM