बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विभाग सक्रिय

बिहार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित पेयजल एवं आवश्यक स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विभाग सक्रिय

पटना : बिहार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित पेयजल एवं आवश्यक स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित जिलों के राहत शिविरों एवं प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए 525 चापाकल तथा 133 टैंकर लगाए गए हैं। इन माध्यमों से प्रभावित परिवारों एवं राहत शिविरों में नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की कमी न हो व लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होता रहे - विभाग

आपको बता दें कि पेयजल की अतिरिक्त व्यवस्था के तहत तीन वाटर एटीएम एवं राहत शिविरों में चार जलापूर्ति योजनाओं के माध्यम से भी लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की कमी न हो और लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होता रहे। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए स्वच्छता संबंधी सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत विभिन्न राहत शिविरों एवं प्रभावित क्षेत्रों में 1,662 शौचालय और 153 स्नानागार की व्यवस्था की गई है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 147 राहत शिविरों में पेयजल एवं स्वच्छता सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है

दरअसल, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 147 राहत शिविरों में पेयजल एवं स्वच्छता सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का प्रयास है कि बाढ़ की चुनौती के बीच प्रभावित लोगों को सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें और किसी भी स्तर पर पेयजल एवं स्वच्छता को लेकर कठिनाई न हो।

Trending News

पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मिले दिल्ली जदयू प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, किया संवाद
पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मिले दिल्ली जदयू प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, किया संवाद
Sep 25, 2026, 4:45:00 PM
जनादेश से मुंह मोड़कर चुनाव आयोग पर अनर्गल आरोप लगा रहा विपक्ष - जद(यू)
जनादेश से मुंह मोड़कर चुनाव आयोग पर अनर्गल आरोप लगा रहा विपक्ष - जद(यू)
Sep 25, 2026, 4:34:00 PM
'2025 चुनाव में राजद को हराने में ज्ञानेश कुमार ने निभाई भूमिका' RJD ने जलाया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
'2025 चुनाव में राजद को हराने में ज्ञानेश कुमार ने निभाई भूमिका' RJD ने जलाया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
Sep 25, 2026, 4:26:00 PM
Bank Strike : क्या रविवार को खुलेंगे बैंक, फंसा पेच, असमंजस में ग्राहक
Bank Strike : क्या रविवार को खुलेंगे बैंक, फंसा पेच, असमंजस में ग्राहक
Sep 25, 2026, 4:15:00 PM
भूषण कुमार से टूट गया दिव्या खोसला का रिश्ता? खास मौके से गायब T-Series की मालकिन
भूषण कुमार से टूट गया दिव्या खोसला का रिश्ता? खास मौके से गायब T-Series की मालकिन
Sep 25, 2026, 4:11:00 PM
UN में भगवान शिव को याद किए नेपाल PM, बोले- 'जय पशुपतिनाथ', भारत को कहा शुक्रिया
UN में भगवान शिव को याद किए नेपाल PM, बोले- 'जय पशुपतिनाथ', भारत को कहा शुक्रिया
Sep 25, 2026, 3:46:00 PM
एसआइआर मुद्दे पर स्थिति को स्पष्ट करे चुनाव आयोग : उपेन्द्र कुशवाहा
एसआइआर मुद्दे पर स्थिति को स्पष्ट करे चुनाव आयोग : उपेन्द्र कुशवाहा
Sep 25, 2026, 3:41:00 PM
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विभाग सक्रिय
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विभाग सक्रिय
Sep 25, 2026, 3:34:00 PM
'बिहार-बंगाल में फिर से चुनाव नहीं तो दिल्ली पर करेंगे चढ़ाई' मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का हल्ला बोल
'बिहार-बंगाल में फिर से चुनाव नहीं तो दिल्ली पर करेंगे चढ़ाई' मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का हल्ला बोल
Sep 25, 2026, 3:32:00 PM
तेजस्वी यादव के साथ आए चिराग पासवान, कहा-हम लोगों को शर्म के मारे डूब मरना चाहिए..मांझी क्या बोले?
तेजस्वी यादव के साथ आए चिराग पासवान, कहा-हम लोगों को शर्म के मारे डूब मरना चाहिए..मांझी क्या बोले?
Sep 25, 2026, 3:00:00 PM