UN में भगवान शिव को याद किए नेपाल PM, बोले- 'जय पशुपतिनाथ', भारत को कहा शुक्रिया

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। बालेन शाह ने अपने भाषण में भारत का भी शुक्रिया अदा किया है।

UN में भगवान शिव को याद किए नेपाल PM, बोले- 'जय पशुपतिनाथ', भारत को कहा शुक्रिया

नेपाल : नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। बालेन शाह ने अपने भाषण में भारत का भी शुक्रिया अदा किया है। उनका यूएनजीए में ये पहला भाषण था, मगर इसे देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा था। लोग उनके भाषण के दौरान जमकर तालियां बजा रहे थे। बालेन ने इस दौरान भगवान शिव को भी याद किया। बता दें कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के एक महीने बाद बालेन का ये भाषण है। जिसमें 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

सिर्फ नेपाल की निजी मुसीबत नहीं है -  बालेन शाह

नेपाल के पीएम बालेन शाह ने कहा कि हमने एक ऐसी दुनिया बनाई है जहां युद्ध के लिए लॉजिस्टिक की सप्लाई समय पर होती है लेकिन खाने-पीने की चीजों का सिस्टम टूटा हुआ है। ये सिर्फ नेपाल की निजी मुसीबत नहीं है। बांग्लादेश से पूछिए, भूटान से पूछिए, भारत से पूछिए, मालदीव से पूछिए, पाकिस्तान से पूछिए और श्रीलंका से पूछिए।

भगवान शिव को किया याद

यूएन में अपना भाषण खत्म करने से पहले बालेन शाह ने भगवान शिव को याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान पशुपतिनाथ समस्त विश्व का कल्याण करें। ये संसार भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए शांति और करुणा के मार्ग पर आगे बढ़े। बालेन शाह के भाषण के बाद वहां बैठे लोगों ने उनके लिए जमकर तालियां बजाईं।

भारत को कहा शुक्रिया

नेपाल के पीएम बालेन शाह ने अपने भाषण में बाढ़ के दौरान मदद करने के लिए भारत को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि मैं भीषण बाढ़ के बाद हमारी मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों के प्रति नेपाल की तरफ से आभार व्यक्त करना चाहता हूं। हमारे करीबी पड़ोसी देश, भारत और चीन ने तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई। दूसरे दोस्त देशों, संयुक्त राष्ट्र निकाय, मानवीय संस्थाओं, परोपकारी संगठनों और दुनियाभर के लोगों ने नेपाल का साथ दिया। उन सभी के प्रति, मैं नेपाल की कृतज्ञ जनता की ओर से धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

Trending News

रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
Nov 27, 2026, 7:35:00 PM
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Nov 27, 2026, 7:16:00 PM
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
Nov 27, 2026, 7:00:00 PM
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
Nov 27, 2026, 6:41:00 PM
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
Nov 27, 2026, 6:21:00 PM
 गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
Nov 27, 2026, 6:06:00 PM
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
Nov 27, 2026, 5:46:00 PM
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
Nov 27, 2026, 5:23:00 PM
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
Nov 27, 2026, 5:05:00 PM