'बिहार-बंगाल में फिर से चुनाव नहीं तो दिल्ली पर करेंगे चढ़ाई' मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का हल्ला बोल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान चुनाव आयोग में विवाद को लेकर आई मीडिया रिपोर्ट के बाद देश भर में आंदोलन शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है।

'बिहार-बंगाल में फिर से चुनाव नहीं तो दिल्ली पर करेंगे चढ़ाई' मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का हल्ला बोल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान चुनाव आयोग में विवाद को लेकर आई मीडिया रिपोर्ट के बाद देश भर में आंदोलन शुरू हो चुका है। बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नालंदा जिला में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा अस्पताल मोड़ पर पुतला दहन किया गया। 

इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग की। राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के मनमानी पूर्ण रवैया के कारण देश भर में अराजकता का माहौल पैदा किया गया। वोटरों का नाम विलोपित कर एक पार्टी विशेष के पक्ष में काम करने का काम किया गया है। 

राजद कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि जिस प्रकार मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव के दौरान विभिन्न राज्यों में एएस आई आर लागू कर गरीबो का नाम काटने का काम किया गया वह लोकतंत्र की सीधी तौर पर हत्या है।

राजद कार्यकर्ताओं ने कहा बिहार और बंगाल में फर्जी तरीके से चुनाव करवाकर बीजेपी सरकार बनाने का काम किया। कार्यकर्ताओं ने बिहार और बंगाल में फिर से चुनाव कराने की मांग की अन्यथा कार्यकर्ता दिल्ली पर चढ़ाई करने का काम करेंगे।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मिले दिल्ली जदयू प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, किया संवाद

Sep 25, 2026, 4:45:00 PM
जनादेश से मुंह मोड़कर चुनाव आयोग पर अनर्गल आरोप लगा रहा विपक्ष - जद(यू)

Sep 25, 2026, 4:34:00 PM
'2025 चुनाव में राजद को हराने में ज्ञानेश कुमार ने निभाई भूमिका' RJD ने जलाया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Sep 25, 2026, 4:26:00 PM
Bank Strike : क्या रविवार को खुलेंगे बैंक, फंसा पेच, असमंजस में ग्राहक

Sep 25, 2026, 4:15:00 PM
भूषण कुमार से टूट गया दिव्या खोसला का रिश्ता? खास मौके से गायब T-Series की मालकिन

Sep 25, 2026, 4:11:00 PM
UN में भगवान शिव को याद किए नेपाल PM, बोले- 'जय पशुपतिनाथ', भारत को कहा शुक्रिया

Sep 25, 2026, 3:46:00 PM
एसआइआर मुद्दे पर स्थिति को स्पष्ट करे चुनाव आयोग : उपेन्द्र कुशवाहा

Sep 25, 2026, 3:41:00 PM
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विभाग सक्रिय

Sep 25, 2026, 3:34:00 PM
'बिहार-बंगाल में फिर से चुनाव नहीं तो दिल्ली पर करेंगे चढ़ाई' मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का हल्ला बोल
'बिहार-बंगाल में फिर से चुनाव नहीं तो दिल्ली पर करेंगे चढ़ाई' मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का हल्ला बोल
Sep 25, 2026, 3:32:00 PM
तेजस्वी यादव के साथ आए चिराग पासवान, कहा-हम लोगों को शर्म के मारे डूब मरना चाहिए..मांझी क्या बोले?

Sep 25, 2026, 3:00:00 PM