डीजीपी से मिले तेजस्वी, पांच सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन

पेपरलीक के विरुद्ध छात्रों के लोकतांत्रिक प्रदर्शन पर बिहार पुलिस द्वारा AK-47 जैसे घातक हथियारों से की गयी गोलीबारी एवं बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरुद्ध शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की।

डीजीपी से मिले तेजस्वी, पांच सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन

देश के साथ राज्य में पेपरलीक के विरुद्ध छात्रों के लोकतांत्रिक प्रदर्शन पर बिहार पुलिस द्वारा AK-47 जैसे घातक हथियारों से की गयी गोलीबारी एवं बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरुद्ध शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से मिलकर संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्च पदाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करते हुए अविलम्ब कार्रवाई की मांग की। 

राजद ने डीजीपी को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बिहार पुलिस ने छात्रों पर AK-47 से गोलियाँ क्यों चलाई?, Trigger Happy बिहार पुलिस के द्वारा निशाना लेकर बच्चों पर Shoot to Kill की सोच के साथ गोलियां बरसाई जो अत्यंत दुखद और अलोकतांत्रिक, बिहार पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ प्रोटोकॉल के SPO का पालन क्यों नहीं किया? फायरिंग का आदेश देने वाले वरीय पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की न्यायिक जाँच करायी जाए। जैसी मांग शामिल है।

यह भी मांग की गयी कि बिहार की बदहाल विधि व्यवस्था को दुरुस्त कर, पुलिस प्रशासन की मनमानी पर अंकुश लगाया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाए। पार्टी का कहना है कि अगर बिहार सरकार छात्रों पर गोलियां बरसाने वाले मनबढ़ पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो विपक्ष का विरोध प्रर्दशन होगा। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राज्य प्रधान महासचिव रणविजय साहू, महासचिव भोला यादव, एमएलसी सुनील कुमार सिंह के अलावा कई और नेता उपस्थित थे।

Trending News

सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM
विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Aug 07, 2026, 7:21:00 PM
आंगनबाड़ी केंद्र बना रहा था साइबर ठगी का अड्डा, चार गिरफ्तार
आंगनबाड़ी केंद्र बना रहा था साइबर ठगी का अड्डा, चार गिरफ्तार
Aug 07, 2026, 7:16:00 PM
कथित अवैध गुटखा गोदाम सील, जांच टीम से सहयोग नहीं करने पर फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई
कथित अवैध गुटखा गोदाम सील, जांच टीम से सहयोग नहीं करने पर फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई
Aug 07, 2026, 7:07:00 PM
गांव में प्रशासन ने सुनी फरियाद, सहयोग शिविर में ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट समाधान
गांव में प्रशासन ने सुनी फरियाद, सहयोग शिविर में ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट समाधान
Aug 07, 2026, 6:56:00 PM
बहराइच: डीएम कार्यालय पहुंचकर मुकेश सहनी ने भरा हुंकार, लोकतंत्र में अफसरशाही, मनमानी नहीं चलेगी
बहराइच: डीएम कार्यालय पहुंचकर मुकेश सहनी ने भरा हुंकार, लोकतंत्र में अफसरशाही, मनमानी नहीं चलेगी
Aug 07, 2026, 6:55:00 PM
डीजीपी से मिले तेजस्वी, पांच सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन
डीजीपी से मिले तेजस्वी, पांच सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन
Aug 07, 2026, 6:50:00 PM