टेंडर घोटाला में सबसे बड़ी कार्रवाई, दो IAS समेत तीन के ठिकानों पर छापेमारी, SVU की रेड से हड़कंप

बिहार में चर्चित टेंडर घोटाला मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। एसवीयू की टीम ने IAS अधिकारी योगेश सागर और IAS अभिलाषा शर्मा के ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की।

टेंडर घोटाला में सबसे बड़ी कार्रवाई, दो IAS समेत तीन के ठिकानों पर छापेमारी, SVU की रेड से हड़कंप

बिहार में चर्चित टेंडर घोटाला मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। एसवीयू की टीम ने IAS अधिकारी योगेश सागर और IAS  अभिलाषा शर्मा के ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की। वहीं रिशु श्री के करीबी माने जाने वाले पवन कुमार के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई है। SVU द्वारा राजधानी पटना में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। चर्चित रिशु श्री मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU)की टीम ने IAS अधिकारी योगेश सागर, अभिलाषा कुमारी शर्मा और एक निजी कंपनी के निदेशक पवन कुमार के आवासों पर एक साथ छापेमारी की है। पवन कुमार  रिशु श्री के करीबी माने जाते हैं, जो चर्चित टेंडर घोटाला मामले का मास्टरमाइंड है। छापेमारी के दौरान SVU की टीम दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इन ठिकानों से जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य मिल सकते हैं।

IAS योगेश सागर के गर्दनीबाग स्थित आईएएस कॉलोनी के मकान संख्या ई-2/10 पर एसवीयू की टीम रेड करने पहुंची, सुबह से ही टीम जांच में जुटी है। अधिकारियों द्वारा आवास के विभिन्न हिस्सों की तलाशी ली जा रही है। IAS अभिलाषा कुमारी शर्मा के नेहरू पथ स्थित आवास पर भी छापेमारी जारी है। जांच एजेंसी के अधिकारी यहां उपलब्ध दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। वहीं मातृसवा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन कुमार के एसके विहार कॉलोनी, बेउर स्थित आवास पर भी एसवीयू की टीम छापेमारी कर रही है।

बता दें कि चर्चित टेंडर घोटाला मामले में गिरफ्तार रिशु श्री से लगातार पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियों का दावा है कि रिशु श्री सरकारी टेंडरों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पहले ही हासिल कर लेता था और अधिकारियों के साथ मिलकर टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करता था। गुरुवार को रिशु श्री से करीब 15 घंटे से अधिक पूछताछ हो चुकी है। फिलहाल स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) और अन्य एजेंसियां उनसे जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और कथित नेटवर्क की जांच कर रही हैं। 

बतातें चलें कि IAS योगेश कुमार सागर बिहार कैडर के 2017 बैच के अधिकारी हैं। वहीं आईएएस अभिलाषा शर्मा (अभिलाषा कुमारी शर्मा) बिहार कैडर की 2014 बैच की अधिकारी हैं। हाल के दिनों में दिनों का नाम चर्चित टेंडर घोटाला मामले में सामने आया है। ठेकेदार रिशु श्री से कथित संबंध, टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता और विदेशी यात्राओं को लेकर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।  इसी मामले में बिहार सरकार ने  इन दोनों IAS को  निलंबित किया था। 

Trending News

खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
Sep 22, 2026, 6:17:00 PM
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sep 22, 2026, 6:01:00 PM
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
Sep 22, 2026, 5:57:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Sep 22, 2026, 5:34:00 PM
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
Sep 22, 2026, 5:26:00 PM
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
Sep 22, 2026, 5:06:00 PM
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
Sep 22, 2026, 4:52:00 PM
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 4:47:00 PM
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:22:00 PM