शर्मसार हुई मानवता, बिहार में झारखंड की दो बहनों साथ हैवानियत

राजधानी पटना से बड़ी खबर है। यहां मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में झारखंड की दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।

शर्मसार हुई मानवता, बिहार में झारखंड की दो बहनों साथ हैवानियत

राजधानी पटना से बड़ी खबर है। यहां मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में झारखंड की दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इन दोनों को ही झारखंड से बिहार बुलाया गया था। दोनों ही बहने राजधानी के मीठापुर इलाके में रहती हैं। घटना सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से झारखंड के लातेहार की रहने वाली दो दो सगी बहनों के साथ सामूहिक गैंगरेप की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ही बहनों को एक तिलक समारोह में डांस करने के लिए बुलाया गया था और वहीं पर इस घटना को अंजाम दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 18 जून की रात दोनों बहनों को एक तिलक समारोह में डांस के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि मुन्ना कुमार नाम का एक युवक राजधानी के मीठापुर में रह रही इन दोनों ही बहनों को अपने वाहन से नौबतपुर स्थित अपने गांव में ले गया था। जहां पर डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के खत्म हो जाने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। 

यह जानकारी भी सामने आ रही है कि इन दोनों ही बहनों को बंधक बनाकर लगभग 13 लोगों ने सामूहिक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इसमें बेलूरा रामपुर के रहने वाले मुन्ना कुमार, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार, उसका दोस्त भानु कुमार समेत 13 लोगों के नाम शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ गैंगरेप का मामला नौबतपुर थाने में दर्ज किया गया है। 

इस बारे में जानकारी देते हुए फुलवारी शरीफ डीएसपी 2 दीपक कुमार ने बताया कि 19 जून को नौबतपुर थाना अंतर्गत दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सूचना सामने आई। पुलिस टीम के द्वारा तत्काल पीड़िताओं से संपर्क स्थापित कर बयान दर्ज कराया गया तथा उनका आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। एफएसएल टीम द्वारा मौके से आवश्यक वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य का संकलन किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के द्वारा सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

पटना से राजन की रिपोर्ट 

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM