रिश्तों पर भारी पड़ा पैसा, समधन की गोली मारकर हत्या, समधी पर लगा आरोप

राजधानी से बड़ी खबर है। यहां रिश्तों के ऊपर पैसा भारी पड़ गया। मिली खबर के अनुसार राजधानी के पंचरुखिया थाना अंतर्गत खरपर गांव में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी जाने की खबर सामने आई है।

रिश्तों पर भारी पड़ा पैसा, समधन की गोली मारकर हत्या, समधी पर लगा आरोप

राजधानी से बड़ी खबर है। यहां रिश्तों के ऊपर पैसा भारी पड़ गया। मिली खबर के अनुसार राजधानी के पंचरुखिया थाना अंतर्गत खरपर गांव में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन में महिला को गोली मारी गई। गोली मारने का आरोप महिला के समधी के ऊपर लगा है। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खरपर गांव की निवासी संजय पासवान की पत्नी रानी देवी की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में यह जानकारी इस सामने आई है कि संजय पासवान ने एक साल पहले अपने समधी वीरू पासवान से भैंस खरीदने के लिए ढाई लाख रुपए लिए थे। 

बताया यह जा रहा है कि संजय पासवान ने बकाया रूपये में से लगभग एक लाख रुपये अपने समधी को वापस भी कर दिया था लेकिन बाकी रूपों को उसने नहीं चुकाया था। यह जानकारी भी सामने आयी है कि बकाया पैसे को लेकर के संजय पासवान और उनके समधी वीरू के बीच खटपट चल रही थी। संजय बकाया रुपए लौटाने में आना कानी कर रहे थे। इसी बात पर गुस्सा होकर वीरू पासवान ने इस घटना को अंजाम दिया। 

मिली खबर के अनुसार वीरू पासवान ने अपनी समधिन के ऊपर तब गोली चला दी, जब वह अपने घर में सोई हुई थी। वीरू पासवान ने इस दौरान घर में घुसकर उनके ऊपर गोली चला दी। गोली लगने से उनकी समधिन की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 

इस संबंध में राजधानी के एसडीपीओ 2 रंजन कुमार ने बताया कि पचरुखिया थाना अंतर्गत खरपर गांव में एक महिला की गोली मारकर हत्या की जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के द्वारा मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने जानकारी दी कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM