राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, CM सम्राट ने महापुरुषों को किया नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी विशाल आदमकद प्रतिमा/ चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती,  CM सम्राट ने महापुरुषों को किया नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के गाँधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा/ चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। वहीं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें नमन किया।

 इस अवसर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने गांधी जी की वेशभूषा में पधारे सुरेश कुमार हज्जू से भी मुलाकात की।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया गया

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी तथा उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

पटना के शास्त्रीनगर पार्क में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शास्त्रीनगर पार्क में स्थापित स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद डॉ० राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Trending News

पटना में हवाई फायरिंग, तीन  गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Oct 02, 2026, 10:35:00 PM
 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Oct 02, 2026, 7:57:00 PM
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
Oct 02, 2026, 7:40:00 PM
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
Oct 02, 2026, 7:29:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
Oct 02, 2026, 7:10:00 PM
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Oct 02, 2026, 7:01:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Oct 02, 2026, 6:41:00 PM
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
Oct 02, 2026, 6:29:00 PM
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
Oct 02, 2026, 6:21:00 PM
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
Oct 02, 2026, 6:05:00 PM