राज्य में कई स्थानों पर बारिश, अधिकतम तापमान में परिवर्तन के आसार नहीं

राज्य में कई स्थानों पर बारिश, अधिकतम तापमान में परिवर्तन के आसार नहीं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 02, 2026, 1:25:00 PM

राज्य में मॉनसून के कारण कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गयी है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश कैमूर जिले में दर्ज की गयी, जबकि कई अन्य जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गयी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले चार से पांच दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है।

मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार विगत 24 घंटों के दौरान राज्य के कैमूर जिले के अधवारा मे भारी वर्षा दर्ज की गई। जबकि राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के अनेक स्थानों, दक्षिण-मध्य, दक्षिण पूर्व एवं उत्तर पूर्व भागों के कुछ स्थानों, उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर मध्य भाग के एक या दो स्थानों मे हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। 

राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान : 39.0°C भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया। जबकि राज्य का अधिकतम तापमान 31.4 – 39.0°C के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.5°C (02.07.2026) डेहरी (रोहतास) में दर्ज किया गया। जबकि राज्य का न्यूनतम तापमान 25.5 – 28.8°C के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया। वहीं राज्य के मुजफ्फरपुर जिले मे 48 किलो मीटर प्रति घंटा की गति से हवा दर्ज की गई।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकडों के अनुसार राज्य में अधवारा में 86.4, कोचस में 57.2, रजौली में 50.2, करगहर में 48.6, केसठ में 42.6, औरंगाबाद में 40.8, चकाई में 40.6, चैनपुर में 38.4, नवानगर में 36.4, कृत्यानंद नगर में 33.4, चांद में 33.2, दिनारा में 32.4, सासाराम में 29.4, कुदरा में 29.4, अररिया में 28.6, शिवसागर में 28.2 और सरैया में 28.0 मिमी बारिश दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है। जबकि अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का पूर्वानुमान है।

Trending News

थाने से कुछ दूरी पर ऑफिस से बरामद हुआ बिल्डर का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
थाने से कुछ दूरी पर ऑफिस से बरामद हुआ बिल्डर का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026, 2:26:00 PM
भारी पडी वर्दी में बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद गिर गई गाज
भारी पडी वर्दी में बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद गिर गई गाज
Jul 02, 2026, 2:04:00 PM
पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, तेजस्वी-तेज प्रताप में होगी जोरदार टक्कर
पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, तेजस्वी-तेज प्रताप में होगी जोरदार टक्कर
Jul 02, 2026, 2:00:00 PM
राजभवन में साहित्य और संस्कृति पर मंथन, राज्यपाल ने पुस्तक लोकार्पण के दौरान साझा किए आपातकाल के संस्मरण
राजभवन में साहित्य और संस्कृति पर मंथन, राज्यपाल ने पुस्तक लोकार्पण के दौरान साझा किए आपातकाल के संस्मरण
Jul 02, 2026, 1:53:00 PM
बीआर्क पाठ्यक्रम में नामांकन का सुनहरा अवसर, एक से 15 जुलाई तक आवेदन की मौका
बीआर्क पाठ्यक्रम में नामांकन का सुनहरा अवसर, एक से 15 जुलाई तक आवेदन की मौका
Jul 02, 2026, 1:51:00 PM
'CM सम्राट के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर', तेजस्वी यादव के दावे से सियासी भूचाल
'CM सम्राट के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर', तेजस्वी यादव के दावे से सियासी भूचाल
Jul 02, 2026, 1:40:00 PM
राज्य में कई स्थानों पर बारिश, अधिकतम तापमान में परिवर्तन के आसार नहीं
राज्य में कई स्थानों पर बारिश, अधिकतम तापमान में परिवर्तन के आसार नहीं
Jul 02, 2026, 1:25:00 PM
 विधान परिषद का बदलता गणित, भाजपा सबसे बड़ी ताकत, एनडीए मजबूत, विपक्ष के सामने चुनौती
विधान परिषद का बदलता गणित, भाजपा सबसे बड़ी ताकत, एनडीए मजबूत, विपक्ष के सामने चुनौती
Jul 02, 2026, 1:22:00 PM
झारखंड के राज्यपाल ने खुद भरा मतदाता गणना प्रपत्र, SIR अभियान में जनता से सहयोग की अपील
झारखंड के राज्यपाल ने खुद भरा मतदाता गणना प्रपत्र, SIR अभियान में जनता से सहयोग की अपील
Jul 02, 2026, 1:16:00 PM
बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, पहले बिजली के पोल में मारी टक्कर, फिर छात्राओं को रौंदा, दो की मौत
बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, पहले बिजली के पोल में मारी टक्कर, फिर छात्राओं को रौंदा, दो की मौत
Jul 02, 2026, 1:12:00 PM