बीआर्क पाठ्यक्रम में नामांकन का सुनहरा अवसर, एक से 15 जुलाई तक आवेदन की मौका

बीआर्क पाठ्यक्रम में नामांकन का सुनहरा अवसर, एक से 15 जुलाई तक आवेदन की मौका

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के अधीन संचालित गया इंजीनियरिंग कॉलेज, गया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 5 वर्षीय पूर्णकालिक बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch.) पाठ्यक्रम में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वास्तुकला (Architecture) के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह एक उत्कृष्ट अवसर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा Under Graduate Engineering Admission Counselling (UGEAC)-2026 [B.Arch.] के माध्यम से नामांकन की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।  

इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने JEE (Main)-2026 Paper-II में वैध स्कोर प्राप्त किया हो अथवा NATA-2026 में उत्तीर्ण होकर वैध स्कोर हासिल किया हो। काउंसेलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा तथा आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 (रात्रि 10:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान एवं अंतिम आवेदन 15 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) किया जा सकेगा। आवेदन में संशोधन हेतु 16 एवं 17 जुलाई 2026 को अवसर उपलब्ध रहेगा, जबकि 18 जुलाई 2026 को मेरिट सूची/रैंक कार्ड प्रकाशित किया जाएगा। काउंसेलिंग की तिथि बाद में अधिसूचित की जाएगी।  

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, काउंसेलिंग शुल्क एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध UGEAC-2026 (B.Arch.) प्रॉस्पेक्टस का अवलोकन कर सकते हैं। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएँ तथा वास्तुकला के क्षेत्र में अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएँ।

Trending News

आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
Aug 26, 2026, 8:15:00 PM
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
Aug 26, 2026, 8:03:00 PM
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
Aug 26, 2026, 7:57:00 PM
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
Aug 26, 2026, 7:46:00 PM
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
Aug 26, 2026, 7:39:00 PM
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
Aug 26, 2026, 7:17:00 PM
 साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
Aug 26, 2026, 7:10:00 PM
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Aug 26, 2026, 7:01:00 PM
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Aug 26, 2026, 6:58:00 PM
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
Aug 26, 2026, 6:51:00 PM