बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, पहले बिजली के पोल में मारी टक्कर, फिर छात्राओं को रौंदा, दो की मौत

बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, पहले बिजली के पोल में मारी टक्कर, फिर छात्राओं को रौंदा, दो की मौत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 02, 2026, 1:12:00 PM

राज्य के औरंगाबाद जिले से बडी खबर है। यहां एक तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गयी। घटना के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के बाद वाहन चालक, वाहन को छोडकर फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित भीड ने सडक जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की। अब स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

मिली खबर के अनुसार जिले के पौथू थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कोचिंग से वापस घर लौट रही दो छात्राओं को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। एक छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी ने सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अंतिम सांस ली। मृतकों की पहचान ओबरा के नरौला गांव निवासी मोहम्मद रियाजुद्दीन की 15 वर्षीय बेटी अफसरी और रुस्तम अली की 15 वर्षीय बेटी आशिया के रूप में हुई है। दोनों गुरूवार की सुबह कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनियंत्रित स्कॉर्पियो पहले सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराई। इसके बाद बेकाबू होकर सड़क पर चल रही दोनों छात्राओं को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अफसरी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आशिया को ग्रामीण अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने भतारी मोड़ के पास ओबरा-पौथू मार्ग जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनकी मांग है कि फरार चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मिले और इलाके में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। जाम के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में मातम पसरा है। 

Trending News

थाने से कुछ दूरी पर ऑफिस से बरामद हुआ बिल्डर का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
थाने से कुछ दूरी पर ऑफिस से बरामद हुआ बिल्डर का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026, 2:26:00 PM
भारी पडी वर्दी में बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद गिर गई गाज
भारी पडी वर्दी में बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद गिर गई गाज
Jul 02, 2026, 2:04:00 PM
पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, तेजस्वी-तेज प्रताप में होगी जोरदार टक्कर
पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, तेजस्वी-तेज प्रताप में होगी जोरदार टक्कर
Jul 02, 2026, 2:00:00 PM
राजभवन में साहित्य और संस्कृति पर मंथन, राज्यपाल ने पुस्तक लोकार्पण के दौरान साझा किए आपातकाल के संस्मरण
राजभवन में साहित्य और संस्कृति पर मंथन, राज्यपाल ने पुस्तक लोकार्पण के दौरान साझा किए आपातकाल के संस्मरण
Jul 02, 2026, 1:53:00 PM
बीआर्क पाठ्यक्रम में नामांकन का सुनहरा अवसर, एक से 15 जुलाई तक आवेदन की मौका
बीआर्क पाठ्यक्रम में नामांकन का सुनहरा अवसर, एक से 15 जुलाई तक आवेदन की मौका
Jul 02, 2026, 1:51:00 PM
'CM सम्राट के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर', तेजस्वी यादव के दावे से सियासी भूचाल
'CM सम्राट के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर', तेजस्वी यादव के दावे से सियासी भूचाल
Jul 02, 2026, 1:40:00 PM
राज्य में कई स्थानों पर बारिश, अधिकतम तापमान में परिवर्तन के आसार नहीं
राज्य में कई स्थानों पर बारिश, अधिकतम तापमान में परिवर्तन के आसार नहीं
Jul 02, 2026, 1:25:00 PM
 विधान परिषद का बदलता गणित, भाजपा सबसे बड़ी ताकत, एनडीए मजबूत, विपक्ष के सामने चुनौती
विधान परिषद का बदलता गणित, भाजपा सबसे बड़ी ताकत, एनडीए मजबूत, विपक्ष के सामने चुनौती
Jul 02, 2026, 1:22:00 PM
झारखंड के राज्यपाल ने खुद भरा मतदाता गणना प्रपत्र, SIR अभियान में जनता से सहयोग की अपील
झारखंड के राज्यपाल ने खुद भरा मतदाता गणना प्रपत्र, SIR अभियान में जनता से सहयोग की अपील
Jul 02, 2026, 1:16:00 PM
बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, पहले बिजली के पोल में मारी टक्कर, फिर छात्राओं को रौंदा, दो की मौत
बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, पहले बिजली के पोल में मारी टक्कर, फिर छात्राओं को रौंदा, दो की मौत
Jul 02, 2026, 1:12:00 PM