थाने से कुछ दूरी पर ऑफिस से बरामद हुआ बिल्डर का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

थाने से कुछ दूरी पर ऑफिस से बरामद हुआ बिल्डर का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 02, 2026, 2:26:00 PM

भागलपुर जिले से बडी खबर है। यहां तिलकामांझी थाना क्षेत्र के एक कार्यालय से बिल्डर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान नीलकंठ नगर, हवाई अड्डा के पास रहने वाले बजरंगी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि बिल्डर की ऑफिस से थाना कुछ ही दूरी पर स्थित है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी ने संपर्क करने के लिए कॉल किया। काफी देर तक फोन करने के बावजूद बजरंगी ने कॉल रिसीव नहीं किया. इसके बाद उनकी पत्नी कार्यालय पहुंचीं, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद मिला. काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो इसकी सूचना तिलकामांझी थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंद दरवाजा तोड़कर कार्यालय के अंदर प्रवेश किया. कमरे के भीतर बजरंगी का शव पड़ा मिला. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी.

फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि मौत हत्या के कारण हुई है या आत्महत्या का मामला है. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है. साथ ही परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट

Trending News

धनबाद पुलिस की अनोखी पहल, दागियों को बुलाकर सुधार का दिया अवसर, SSP का अल्टीमेटम
धनबाद पुलिस की अनोखी पहल, दागियों को बुलाकर सुधार का दिया अवसर, SSP का अल्टीमेटम
Jul 02, 2026, 4:18:00 PM
हार्ट अटैक से सेना के जवान अवधेश कुमार का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, उमड़ी हजारों भीड़
हार्ट अटैक से सेना के जवान अवधेश कुमार का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, उमड़ी हजारों भीड़
Jul 02, 2026, 4:06:00 PM
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन की अपील
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन की अपील
Jul 02, 2026, 3:27:00 PM
थाने से कुछ दूरी पर ऑफिस से बरामद हुआ बिल्डर का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
थाने से कुछ दूरी पर ऑफिस से बरामद हुआ बिल्डर का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026, 2:26:00 PM
भारी पडी वर्दी में बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद गिर गई गाज
भारी पडी वर्दी में बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद गिर गई गाज
Jul 02, 2026, 2:04:00 PM
पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, तेजस्वी-तेज प्रताप में होगी जोरदार टक्कर
पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, तेजस्वी-तेज प्रताप में होगी जोरदार टक्कर
Jul 02, 2026, 2:00:00 PM
राजभवन में साहित्य और संस्कृति पर मंथन, राज्यपाल ने पुस्तक लोकार्पण के दौरान साझा किए आपातकाल के संस्मरण
राजभवन में साहित्य और संस्कृति पर मंथन, राज्यपाल ने पुस्तक लोकार्पण के दौरान साझा किए आपातकाल के संस्मरण
Jul 02, 2026, 1:53:00 PM
बीआर्क पाठ्यक्रम में नामांकन का सुनहरा अवसर, एक से 15 जुलाई तक आवेदन की मौका
बीआर्क पाठ्यक्रम में नामांकन का सुनहरा अवसर, एक से 15 जुलाई तक आवेदन की मौका
Jul 02, 2026, 1:51:00 PM
'CM सम्राट के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर', तेजस्वी यादव के दावे से सियासी भूचाल
'CM सम्राट के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर', तेजस्वी यादव के दावे से सियासी भूचाल
Jul 02, 2026, 1:40:00 PM
राज्य में कई स्थानों पर बारिश, अधिकतम तापमान में परिवर्तन के आसार नहीं
राज्य में कई स्थानों पर बारिश, अधिकतम तापमान में परिवर्तन के आसार नहीं
Jul 02, 2026, 1:25:00 PM