मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन की अपील

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन की अपील

रांची : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड, रांची में स्वयं अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना SIR प्रपत्र भरकर मतदाता सूची में अपने विवरण का सत्यापन कराने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है और शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है। मुख्यमंत्री के समक्ष निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-290 की बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) ने एन्यूमरेशन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया पूरी कराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वयं अपना SIR एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया।

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे समय पर अपना SIR प्रपत्र भरें और मतदाता सूची में दर्ज अपने विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की लोकतांत्रिक भागीदारी ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने लोगों से अपने परिवार, पड़ोस और समाज के अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस अभियान में शामिल होने और SIR प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करने की अपील की। गौरतलब है कि झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन प्रपत्र वितरित कर रहे हैं तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन कर रहे हैं, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाया जा सके। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, ईआरओ-सह-एडीएम रांची धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन तथा बूथ स्तरीय अधिकारी वेरोनिका देवी सहित अन्य निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News

केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM