हार्ट अटैक से सेना के जवान अवधेश कुमार का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, उमड़ी हजारों भीड़

जहानाबाद: जिले के पुनीत बीघा गांव के रहने वाले भारतीय सेना के जवान अवधेश कुमार का ड्यूटी के दौरान हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

हार्ट अटैक से सेना के जवान अवधेश कुमार का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, उमड़ी हजारों भीड़
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 02, 2026, 4:06:00 PM

जहानाबाद: जिले के पुनीत बीघा गांव के रहने वाले भारतीय सेना के जवान अवधेश कुमार का ड्यूटी के दौरान हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के लोग पहुंचे। अंतिम यात्रा के दौरान "जब तक सूरज-चांद रहेगा, अवधेश कुमार का नाम रहेगा" जैसे गगनभेदी नारों से पूरा गांव गूंज उठा। नम आंखों से लोगों ने अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवधेश कुमार पुनीत बीघा गांव निवासी किसान स्वर्गीय प्रभु यादव के एकलौते पुत्र थे। वर्ष 2012 में उनका चयन भारतीय सेना में हुआ था। वर्तमान में उनकी तैनाती दिल्ली में थी। ड्यूटी के दौरान अचानक हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

अवधेश कुमार अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सभी ने वीर जवान की राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि अवधेश कुमार ने देश सेवा को सदैव सर्वोपरि रखा। उनका अनुशासित, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र ने अपना एक कर्तव्यनिष्ठ, साहसी और होनहार सपूत खो दिया है।

बरुण कुमार, जहानाबाद

Trending News

कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, जन-अधिकार कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, जन-अधिकार कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
Jul 02, 2026, 5:24:00 PM
बोकारो ट्रेडमार्क विवाद में सबसे बड़ी कार्रवाई, नमकीन फैक्ट्री सील
बोकारो ट्रेडमार्क विवाद में सबसे बड़ी कार्रवाई, नमकीन फैक्ट्री सील
Jul 02, 2026, 5:04:00 PM
मंत्री, अफसर सब जाएंगे जेल, सीएम सम्राट चौधरी के ऐलान से मचा हड़कंप
मंत्री, अफसर सब जाएंगे जेल, सीएम सम्राट चौधरी के ऐलान से मचा हड़कंप
Jul 02, 2026, 4:36:00 PM
धनबाद पुलिस की अनोखी पहल, दागियों को बुलाकर सुधार का दिया अवसर, SSP का अल्टीमेटम
धनबाद पुलिस की अनोखी पहल, दागियों को बुलाकर सुधार का दिया अवसर, SSP का अल्टीमेटम
Jul 02, 2026, 4:18:00 PM
हार्ट अटैक से सेना के जवान अवधेश कुमार का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, उमड़ी हजारों भीड़
हार्ट अटैक से सेना के जवान अवधेश कुमार का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, उमड़ी हजारों भीड़
Jul 02, 2026, 4:06:00 PM
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन की अपील
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भरा SIR प्रपत्र, मतदाताओं से समय पर सत्यापन की अपील
Jul 02, 2026, 3:27:00 PM
थाने से कुछ दूरी पर ऑफिस से बरामद हुआ बिल्डर का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
थाने से कुछ दूरी पर ऑफिस से बरामद हुआ बिल्डर का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026, 2:26:00 PM
भारी पडी वर्दी में बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद गिर गई गाज
भारी पडी वर्दी में बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद गिर गई गाज
Jul 02, 2026, 2:04:00 PM
पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, तेजस्वी-तेज प्रताप में होगी जोरदार टक्कर
पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, तेजस्वी-तेज प्रताप में होगी जोरदार टक्कर
Jul 02, 2026, 2:00:00 PM
राजभवन में साहित्य और संस्कृति पर मंथन, राज्यपाल ने पुस्तक लोकार्पण के दौरान साझा किए आपातकाल के संस्मरण
राजभवन में साहित्य और संस्कृति पर मंथन, राज्यपाल ने पुस्तक लोकार्पण के दौरान साझा किए आपातकाल के संस्मरण
Jul 02, 2026, 1:53:00 PM