बोकारो ट्रेडमार्क विवाद में सबसे बड़ी कार्रवाई, नमकीन फैक्ट्री सील

बोकारो में ट्रेडमार्क विवाद को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में संचालित एक नमकीन और फिंगर पापड़ फैक्ट्री पर फूड इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर फैक्ट्री को सील कर दिया है।

बोकारो ट्रेडमार्क विवाद में सबसे बड़ी कार्रवाई, नमकीन फैक्ट्री सील

बोकारो में ट्रेडमार्क विवाद को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में संचालित एक नमकीन और फिंगर पापड़ फैक्ट्री पर फूड इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर फैक्ट्री को सील कर दिया है। आरोप है कि फैक्ट्री में 'श्री ओम' नाम से ऐसे उत्पाद तैयार और बेचे जा रहे थे, जो 'ओम' ब्रांड से मिलते-जुलते हैं। हालांकि फैक्ट्री संचालक ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उन्होंने ट्रेडमार्क के लिए आवेदन कर रखा है। 

बोकारो के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र स्थित चोरा बस्ती में संचालित कन्हा फूड प्रोसेसिंग नमकीन और फिंगर पापड़ फैक्ट्री पर फूड इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर फैक्ट्री को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान जांच में पाया गया कि फैक्ट्री के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) का लाइसेंस तो है, लेकिन जिस ट्रेडमार्क नाम से उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे थे, उससे संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 'ओम' ब्रांड की लीगल टीम के आईपी इन्वेस्टिगेशन रीजनल ऑफिसर ततन बनर्जी की शिकायत के बाद की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले करीब दो वर्षों से 'श्री ओम' नाम से ऐसे उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे हैं, जिनसे उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और मूल ब्रांड के कारोबार को नुकसान पहुंच रहा है।

फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रेडमार्क विवाद उनके विभाग के अधिकार क्षेत्र का विषय नहीं है। हालांकि खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए नमकीन और अन्य उत्पादों के सैंपल लिए गए हैं तथा एहतियातन फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं कन्हा फूड प्रोसेसिंग के संचालक मिथिलेश प्रसाद ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने 'श्री ओम' नाम से ट्रेडमार्क के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। उनका दावा है कि शिकायतकर्ता के पास 'ओम' नाम का ट्रेडमार्क है, जबकि उनका आवेदन 'श्री ओम' नाम के लिए है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस और संबंधित विभाग कर रहे हैं।

फिलहाल फैक्ट्री सील कर दी गई है और खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब जांच रिपोर्ट और ट्रेडमार्क से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

बोकारो, चंदन सिंह

Trending News

केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM