लुंगी में पुलिसकर्मी ले रहे आवेदन, अब वायरल हुआ वीडियो, हुए निलंबित

लुंगी में पुलिसकर्मी ले रहे आवेदन, अब वायरल हुआ वीडियो, हुए निलंबित
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 15, 2026, 1:50:00 PM

राज्य में चुस्त दुरूस्त पुलिस व्यवस्था को लेकर आला अधिकारी मान्य मैन्यूअल के तहत हमेशा गाइडलाइन को जारी करते रहते हैं लेकिन बीच बीच में ऐसी भी तस्वीरें सामने आ जाती हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था घेरे में आ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर जारी हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी एक महिला से आवेदन ले रहे हैं। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटीजन्स भी तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। हालांकि स्वराज पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

प्राप्त खबर के अनुसार यह वीडियो राजधानी से सटे बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला इलाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी लूंगी पहने हुए थाने में एक पीड़ित से आवेदन लेते हुए नज़र आ रहा है। वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि पुलिस कर्मी के शरीर पर कोई भी बनियान या शर्ट नज़र नहीं आ रहा है। जबकि बगल में ही बैठा एक अन्य पुलिस कर्मी वर्दी में नज़र आ रहा है। वीडियो में थाने के अंदर महिला पुलिस के साथ महिला आवेदिका भी बैठी नज़र आ रही है। इसी हालत में पुलिसकर्मी सवाल जवाब भी कर रहा है। मिली खबर के अनुसार इस पुलिसकर्मी का नाम अंजनी सिंह है, जो एएसआइ हैं। इनकी तैनाती अथमलगोला थाने में है। 

हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर अब बडी जानकारी सामने आ रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद बडे लेवल पर संज्ञान लिया गया। राजधानी के ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि वीडियो में दिख रहे एएसआइ को निलंबित कर दिया गया है। 

पटना से राजन की रिपोर्ट

Trending News

जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Jul 15, 2026, 2:23:00 PM
AI से स्टार्टअप तक... BIT मेसरा में राज्यपाल ने बताया भविष्य का रोडमैप
AI से स्टार्टअप तक... BIT मेसरा में राज्यपाल ने बताया भविष्य का रोडमैप
Jul 15, 2026, 2:10:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल
Jul 15, 2026, 2:00:00 PM
चाईबासा में हाईवोल्टेज ड्रामा! आ*त्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप
चाईबासा में हाईवोल्टेज ड्रामा! आ*त्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप
Jul 15, 2026, 1:50:00 PM
लुंगी में पुलिसकर्मी ले रहे आवेदन, अब वायरल हुआ वीडियो, हुए निलंबित
लुंगी में पुलिसकर्मी ले रहे आवेदन, अब वायरल हुआ वीडियो, हुए निलंबित
Jul 15, 2026, 1:50:00 PM
खुले में चल रही थी मांस मछली की दुकानें, चला प्रशासन का पीला पंजा
खुले में चल रही थी मांस मछली की दुकानें, चला प्रशासन का पीला पंजा
Jul 15, 2026, 1:31:00 PM
SIR अभियान ने पकड़ी रफ्तार, जागरूकता रथ के जरिए हर घर तक पहुंचेगी जानकारी
SIR अभियान ने पकड़ी रफ्तार, जागरूकता रथ के जरिए हर घर तक पहुंचेगी जानकारी
Jul 15, 2026, 1:28:00 PM