भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर दौरे के दौरान शिक्षा और विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। भागलपुर से ही रिमोट के माध्यम से राज्य के 211 महाविद्यालयों को मान्यता देने की प्रक्रिया का शुभारंभ भी किया।

भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 15, 2026, 2:25:00 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर दौरे के दौरान शिक्षा और विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की। गौराडीह प्रखंड के काशील खरबा गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने नवस्थापित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। वहीं भागलपुर से ही रिमोट के माध्यम से राज्य के 211 महाविद्यालयों को मान्यता देने की प्रक्रिया का शुभारंभ भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य में इसी वर्ष नए उद्योग लगाने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अब तक करीब 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं के खातों में सरकारी सहायता राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने घोषणा की कि सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर 25 जुलाई को उन सभी पात्र महिलाओं के खातों में भी सहायता राशि भेजी जाएगी जो अब तक इस योजना से वंचित रह गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री के इस दौरे और घोषणाओं से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला कार्यक्रम में कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे

भागलपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Jul 15, 2026, 2:23:00 PM
AI से स्टार्टअप तक... BIT मेसरा में राज्यपाल ने बताया भविष्य का रोडमैप
AI से स्टार्टअप तक... BIT मेसरा में राज्यपाल ने बताया भविष्य का रोडमैप
Jul 15, 2026, 2:10:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल
Jul 15, 2026, 2:00:00 PM
चाईबासा में हाईवोल्टेज ड्रामा! आ*त्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप
चाईबासा में हाईवोल्टेज ड्रामा! आ*त्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप
Jul 15, 2026, 1:50:00 PM