नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन

नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 15, 2026, 2:23:00 PM

पड़ोसी देश नेपाल में हो रही लगातार तेज बारिश का सीधा असर अब राज्य के समीपवर्ती जिलों में देखने को मिल रहा है। दरअसल नेपाल में हो रही बारिश के कारण राज्य के प्रमुख नदी में शुमार होने वाली गंडक नदी के जलस्तर में तेजी बढ़ोत्तरी हो रही है। बराज पर पानी के बढ रहे दबाव के बीच बाल्मीकि नगर बराज से करीब सवा दो लाख क्यूसेक पानी को छोड़ा गया है। अब पानी के छोडे जाने के बाद जिले के दियारा और निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बन गई है। जिसे लेकर के अब प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।

प्रशासनिक स्तर से मिली जानकारी के अनुसार बाल्मीकि नगर बराज से छोड़ा गया पानी लगभग 30 घंटे में गोपालगंज तक पहुंचेगा। अब इन इलाकों में प्रशासनिक स्तर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और बाढ़ के आशंका से निपटने के लिए तैयारी को तेज कर दिया गया है। इसके तहत बांध की चौकसी बढ़ा दी गई है। तटबंधों की सुरक्षा के लिए मानव बल की तैनाती कर दी गई है। विभाग की टीम में गंडक नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में प्यारेपुर से लेकर काली मटिहानिया तक लगभग 66 किलोमीटर लंबे तटबंध पर निगरानी और पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। वैसी जगहें जो बाढ की दृष्टि से संवेदनशील हैं, वहां बचाव कार्य को शुरू कर दिया गया है। गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से जादोपुर इलाके समेत जिले के निचले हिस्से में बसे लगभग 40 से भी ज्यादा गांव की करीब 12 हजार की आबादी पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Jul 15, 2026, 2:23:00 PM
AI से स्टार्टअप तक... BIT मेसरा में राज्यपाल ने बताया भविष्य का रोडमैप
AI से स्टार्टअप तक... BIT मेसरा में राज्यपाल ने बताया भविष्य का रोडमैप
Jul 15, 2026, 2:10:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल
Jul 15, 2026, 2:00:00 PM