PM मोदी बोले- RJD राज में बिहार सड़े पेड़ जैसा था; शिक्षा व्यवस्था चरमराई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के युवाओं से वर्चुअली संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को राज्य के पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि बिहार ने जंगलराज के दौर में बहुत कुछ सहा है।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के युवाओं से वर्चुअली संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को राज्य के पुराने दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि बिहार ने जंगलराज के दौर में बहुत कुछ सहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, “ढाई दशक पहले की शिक्षा व्यवस्था और हालात का अंदाजा आज की पीढ़ी को नहीं है। तब बिहार में स्कूल खुलते नहीं थे, बच्चे पढ़ने नहीं जाते थे और शिक्षकों की भारी कमी थी। उसी समय से बिहार के नौजवानों का पलायन शुरू हुआ था।”

मोदी ने कहा कि जब किसी पेड़ की जड़ों में कीड़ा लग जाता है, तो उसे दोबारा खड़ा करने में वर्षों की मेहनत लगती है। “RJD के शासनकाल में बिहार की जड़ों में वही कीड़े लग गए थे। लेकिन नीतीश जी के साथ मिलकर हमने राज्य को फिर पटरी पर लाने का काम किया,” उन्होंने कहा।

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि आज बिहार में शिक्षा, खेल और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में बिहार के लिए 19 नए केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी दी है। इसके अलावा राज्य में अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन भी होने लगे हैं।

उन्होंने कहा, “10 लाख से ज्यादा युवाओं को पक्की सरकारी नौकरियां दी गई हैं। यह बिहार के विकास और युवाओं की मेहनत का परिणाम है।” अंत में पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे बिहार को शिक्षा, कौशल और नवाचार के माध्यम से आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं।

बिहार में पहले शिक्षा व्यवस्था चौपट थी। स्कूल बंद पड़े रहते थे। लोग पलायन करते थे। नीतीश जी के साथ मिलकर हमने बिहार में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया।

 कर्पूरी ठाकुर को जननायक सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों ने नहीं बनाया। उन्होंने पूरा जीवन समाज की भलाई के लिए लगाया था। आजकल लोग जननायक की भी चोरी करने में लोग लगे हैं। आपको सतर्क रहना है, कर्पूरी ठाकुर को जनता द्वारा दिया गया सम्मान कोई चोरी न कर ले।

 आज बिहार के युवाओं के सशक्तिकरण का यह मेगा कार्यक्रम है। यह दिखाता है कि NDA सरकार बिहार के नौजवानों को, महिलाओं को कितनी प्राथमिकता दे रही है। भारत ज्ञान और कौशल का देश है।

हमने स्टूडेंट क्रेडिट पर ब्याज माफ कर दिया है। एजुकेशन लोन को इंट्रेस्ट फ्री किया है। महिलाओं को रोजगार के लिए 10-10 हजार रुपए दिए गए हैं। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के जरिए हम ग्रेजुएट युवाओं को 1 हजार रुपए महीना देने जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार सिर्फ आपके लिए काम कर रही है।

Trending News

रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
Sep 03, 2026, 9:55:00 AM
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
Sep 03, 2026, 9:40:00 AM
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
Sep 03, 2026, 9:33:00 AM
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Sep 03, 2026, 9:14:00 AM
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
Sep 03, 2026, 9:11:00 AM
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
Sep 03, 2026, 8:59:00 AM
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
Sep 03, 2026, 8:50:00 AM
डिगवाडीह बिजली घर में प्रदर्शन, नियोजन-मुआवजे की मांग पर BCKU का अनिश्चितकालीन धरना
डिगवाडीह बिजली घर में प्रदर्शन, नियोजन-मुआवजे की मांग पर BCKU का अनिश्चितकालीन धरना
Sep 03, 2026, 8:43:00 AM
सरकार दे रही अत्याधुनिक सुविधाएं, अब लक्ष्य और रिजल्ट पर फोकस करें विद्यार्थी: मंत्री
सरकार दे रही अत्याधुनिक सुविधाएं, अब लक्ष्य और रिजल्ट पर फोकस करें विद्यार्थी: मंत्री
Sep 03, 2026, 7:57:00 AM
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM