करोड़ों लोगों के खाते में आएंगे इतने हजार रुपये, फटाफट अकाउंट चेक कीजिए , नहीं तो...

किसानों के लिए आज यानी 20 जून का दिन बेहद खास होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे।

करोड़ों लोगों के खाते में आएंगे इतने हजार रुपये, फटाफट अकाउंट चेक कीजिए , नहीं तो...

किसानों के लिए आज यानी 20 जून का दिन बेहद खास होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत सभी पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपये भेज जाएंगे। पीएम मोदी यह किस्त पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से जारी करेंगे। 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इस किस्त का आज लाभ मिलेगा।

वहीं इस बार कुछ किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपये आएंगे। दरअसल, जिन किसानों की 22वीं किस्त तकनीकी समस्या से अटक गई थी, उनकी 22वीं किस्त के 2-2 हजार 23वीं किस्त के साथ आएंगे। इस तरह कुछ किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपये आ सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में जनता को संबोधित करेंगे और उसके तत्‍काल बाद 23वीं किस्त जारी करेंगे और पैसा खाते में आना शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि शाम 4 बजे के बाद किसान सम्‍मान निधि का पैसा किसानों के खाते में आना शुरू हो जाएगा।

बिहार में भी इस योजना के तहत 73 लाख से ज्‍यादा किसान लाभ ले रहे हैं। 22वीं किस्‍त में बिहार के 73.34 लाख किसानों को पैसे मिले थे। हालांकि, माना जा रहा है कि इस बार 34 हजार लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं। देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

पीएम मोदी पश्चिम बंग दिवस' समारोह में शामिल होकर कई केंद्रीय योजनाओं का शुभारंभ और विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त भी जारी करेंगे। इस बार देश के करीब 9.44 करोड़ किसानों के खाते में किस्‍त आएगी, जिस पर सरकार का करीब 18,880 करोड़ रुपये खर्च होगा। 

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के तहत सरकार हर साल तीन किस्‍तों में पैसे डालती है। हर किस्‍त 2-2 हजार की होती है तो कुल मिलाकर 6 हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं।  4 महीने का पैसा एक साथ खाते में आता है।  इस बार देश के करीब 9.44 करोड़ किसानों के खाते में किस्‍त आएगी।

बतातें चलें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। अब तक 22 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब किसानों को 23वीं क़िस्त 20 जून को भेजी जाएगी। अगर किसी किसान के बैंक में 20 जून को पैसा नहीं आता है, तो हो सकता है कि आपके दस्तावेजों में कोई कमी हो. ऐसे में अपना e-KYC, लैंड सीडिंग, आधार और बैंक खाता लिंक करें।

मुख्य बातें

पीएम किसान सम्मान निधि योजा की आज 23वीं किस्त जारी होगी

दोपहर 03:45 बजे के बाद 23वीं किस्त जारी होगी

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त को खुद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे

पीएम किसान योजना से जुड़े 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 23वीं किस्त मिलेगी

पीएम किसान योजना की किस्त को डीबीटी के जरिए ट्रंसफर किया जाता है

Trending News

हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कैश बरामद
हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कैश बरामद
Sep 23, 2026, 1:45:00 PM
मेघालय में UDP को बड़ा झटका, पाला बदलकर BJP में शामिल हुए 8 MLA
मेघालय में UDP को बड़ा झटका, पाला बदलकर BJP में शामिल हुए 8 MLA
Sep 23, 2026, 1:41:00 PM
'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले कमा लिए 18.50 करोड़
'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले कमा लिए 18.50 करोड़
Sep 23, 2026, 1:10:00 PM
Asian Games-2026 : 11वें स्थान पर फिसला भारत, चानू ने जीता सिल्वर मेडल
Asian Games-2026 : 11वें स्थान पर फिसला भारत, चानू ने जीता सिल्वर मेडल
Sep 23, 2026, 12:58:00 PM
सूरज की रोशनी से रोशन होगा बिहार, मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रीन हाइड्रोजन के लिए भी जल्द लाई जाएगी नीति
सूरज की रोशनी से रोशन होगा बिहार, मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रीन हाइड्रोजन के लिए भी जल्द लाई जाएगी नीति
Sep 23, 2026, 12:11:00 PM
कंडाबेर पंचायत के विभिन्न कर्मा अखाड़ों में सोनिया देवी ने बांटी खुशियां
कंडाबेर पंचायत के विभिन्न कर्मा अखाड़ों में सोनिया देवी ने बांटी खुशियां
Sep 23, 2026, 12:00:00 PM
कर्मा पूजा विसर्जन, हादसे में पांच लोग डूबे, हुई पहचान
कर्मा पूजा विसर्जन, हादसे में पांच लोग डूबे, हुई पहचान
Sep 23, 2026, 11:46:00 AM
बिग न्यूज: हैंड ग्रेनेड और हथियार के साथ दो गिरफ्तार, मची सनसनी
बिग न्यूज: हैंड ग्रेनेड और हथियार के साथ दो गिरफ्तार, मची सनसनी
Sep 23, 2026, 11:33:00 AM
अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. विजय ने बदली सरकारी अस्पताल की तस्वीर, 8 हजार से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन
अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. विजय ने बदली सरकारी अस्पताल की तस्वीर, 8 हजार से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन
Sep 23, 2026, 11:26:00 AM
विसर्जन के दौरान हादसा, 3 बच्चियां डूबी, 2 को ग्रामीणों ने बचाया, एक की मौत
विसर्जन के दौरान हादसा, 3 बच्चियां डूबी, 2 को ग्रामीणों ने बचाया, एक की मौत
Sep 23, 2026, 11:04:00 AM