पटना विमेंस कॉलेज: ड्रेस कोड में बडा बदलाव, अब इस ड्रेस में नजर आएंगी छात्राएं

पटना विमेंस कॉलेज: ड्रेस कोड में बडा बदलाव, अब इस ड्रेस में नजर आएंगी छात्राएं

राजधानी से बड़ी खबर है। यहां राज्य के प्रतिष्ठित कॉलेज में शुमार होने वाले पटना विमेंस कॉलेज में ड्रेस कोड को लेकर के बेहद बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। दरअसल अब इस बदलाव के बाद राज्य के इस कॉलेज की सभी छात्राएं पैंट शर्ट पहनकर कैंपस में आएंगी। यह बदलाव नए शैक्षणिक सत्र से लागू हो जाएगा। 

मिली खबर के अनुसार राजधानी स्थित पटना विमेंस कॉलेज में आगामी एक जुलाई 2026 से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कॉलेज की सभी छात्राएं अब पैंट शर्ट पहनकर कैंपस में आएंगी। कॉलेज प्रशासन ने परिसर में एकरूपता और आधुनिकता को सुनिश्चित करने के लिए यह बड़ा और अहम फैसला लिया है। पटना विमेंस कॉलेज में कई विभाग हैं और इनमें करीब आठ हजार छात्राएं स्टडी करती हैं। 

जानकारी के अनुसार आगामी एक जुलाई से कैंपस में नए सत्र की कक्षाएं विधिवत रूप से शुरू हो जाएंगी। इस बार का सत्र कई मायनों में एकदम अलग होगा। जिसमें सबसे बड़ा आकर्षण छात्राओं का नया ड्रेस कोड है। कॉलेज प्रबंधन की तरफ से नए एडमिशन लेने वाली छात्राओं को यूनिफॉर्म के सेट पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं। संभवत: यह पहली बार होगा, जब पूरे कॉलेज के सभी संकायों के लिए एक ही तरह का पहनावा अनिवार्य किया गया है। नए एडमिशन लेने वाली छात्राओं के लिए पहले आगामी एक से पांच जुलाई तक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से सभी छात्राओं को कॉलेज की डिसिप्लिन और नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

नए नियम के साथ ही कॉलेज प्रबंधन ने कुछ विशेष परिस्थितियों में रियायत देने का भी फैसला किया है। अगर कोई छात्रा किसी चिकित्सीय वजह या वाजिब वजह से पैंट शर्ट नहीं पहनती हैं तो उन्हें एक तय नियम के अनुसार छूट मिलेगी। तब ऐसी छात्राओं को प्रबंधन द्वारा निर्धारित किए गए एक विशेष रंग का सूट पहनना होगा, साथ ही साथ उस छात्रा को अपना उचित और वैलिड कारण भी बताना होगा।

Trending News

खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
Sep 22, 2026, 6:17:00 PM
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sep 22, 2026, 6:01:00 PM
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
Sep 22, 2026, 5:57:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Sep 22, 2026, 5:34:00 PM
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
Sep 22, 2026, 5:26:00 PM
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
Sep 22, 2026, 5:06:00 PM
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
Sep 22, 2026, 4:52:00 PM
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 4:47:00 PM
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:22:00 PM