पटना ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, घर से बाहर निकलने से पहले एक बार खबर देख लें, नहीं तो...
21 जून को NEET UG पुनर्परीक्षा के मद्देनजर पटना में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू। विशेष रूप से बापू परीक्षा परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु कमर्शियल एवं भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया।
21 जून (रविवार) को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुचारु संचालन हेतु पटना पुलिस द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। विशेष रूप से बापू परीक्षा परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु कमर्शियल एवं भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है तथा आवश्यक पार्किंग व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
NEET-2026 हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान
ऑटो एवं ई-रिक्शा
धनकी मोड़ से पटना शहर की ओर आने वाले सभी ऑटो एवं ई-रिक्शा अब जीरो माइल-न्यू बाईपास-भूतनाथ रोड होते हुए ओल्ड बाईपास की ओर संचालित किए जाएंगे।
भारी एवं मालवाहक वाहन (बस, पिकअप आदि)
धनकी मोड़ से आने वाले सभी भारी वाहन एवं बसें न्यू बाईपास-मीठापुर मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगी।
करबिगहिया की ओर से आने वाले भारी एवं मालवाहक वाहन भी मीठापुर न्यू बाईपास होते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
मोइनुल हक स्टेडियम / बहादुरपुर क्षेत्र
स्टेडियम की ओर से बस एवं मालवाहक वाहनों को बहादुरपुर ROB की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
ऐसे वाहन वैशाली गोलंबर-राजेंद्र नगर पुल-90 फीट रोड के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे।
GPO से चिरैयाटांड़ पुल मार्ग:-
GPO से चिरैयाटांड़ पुल की ओर बस एवं पिकअप सहित भारी वाहनों के परिचालन की अनुमति नहीं होगी। सभी भारी वाहन मीठापुर न्यू बाईपास होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
पटना पुलिस की अपील:
सभी अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले प्रस्थान करें तथा निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें। साथ ही, आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि पटना पुलिस का सहयोग करें, निर्धारित डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
NEET पुनर्परीक्षा को लेकर पटना ट्रैफिक में बदलाव
कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर के आसपास यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव।
धनुकी मोड़ से शहर आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा का रूट डायवर्ट किया गया।
वाहन जीरो माइल, न्यू बाईपास और भूतनाथ रोड होकर गुजरेंगे।
धनुकी मोड़ से आने वाली बसें और भारी वाहन मीठापुर-न्यू बाईपास मार्ग का उपयोग करेंगे।
करबिगहिया की ओर से आने वाले मालवाहक वाहनों का भी रूट बदला गया।
जीपीओ से चिरैयाटांड़ पुल की ओर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक।
परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था।
परीक्षार्थियों और अभिभावकों से समय से पहले निकलने की अपील।
प्रशासन ने आम लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी।