डाकबंगला, जंक्शन की तरफ नहीं चलेगी गाड़ियां, पटना में सम्राट सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का कल (7 मई 2026) मंत्रिमंडल विस्तार होगा। ऐसे में पटना में यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए है।

डाकबंगला, जंक्शन की तरफ नहीं चलेगी गाड़ियां, पटना में सम्राट सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का  कल (7 मई 2026)  मंत्रिमंडल विस्तार होगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में  भव्य मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में पटना में यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए है। इस दौरान एम्बुलेन्स, शव वाहन, आमंत्रित अतिथि,पास धारक को छोड़कर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे कार्यक्रम समाप्ति तक सामान्य वाहनों के परिचालन के रूट डायवर्जन तो कहीं मुख्य मार्ग पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

शेखपुरा मोड़ से हवाई अड्डा की ओर जाने वाले सभी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। इसके अलावा, हवाई अड्डा गोलंबर से पूर्व पटेल गोलंबर तक और राजेंद्र चौक से पटेल गोलंबर की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। पटेल गोलंबर से लेकर आयकर गोलंबर तक, हार्डिंग रोड, सिंचाई भवन और आर ब्लॉक का इलाका। यहां सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है।

आयकर गोलंबर से डाक बंगला, जेपी गोलंबर, रामगुलाम चौक, बाकरगंज और कारगिल चौक तक किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, न्यू डाक बंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में प्रवेश को भी पूर्णतः बाधित रखा गया है।पटना जंक्शन जाने के लिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे करबिगहिया वाले छोर का उपयोग करें ताकि डाक बंगला और आयकर गोलंबर वाले जाम से बच सकें।

पटना में इन मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रहेगा प्रतिबंध

डुमरा टीओपी (शेखपुरा मोड़) से हवाई अड्डा की और सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

हवाई अड्डा गोलंबर से पूरब पटेल गोलंबर तक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

राजेन्द्र चौक से पटेल गोलम्बर की ओर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

पटेल गोलंबर से हार्डिंग रोड, सिंचाई भवन, आर ब्लाक ऊपर, आयकर गोलम्बर तक।

चितकोहरा गोलंबर से उत्तर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

गर्दनीबाग आरओबी आर ब्लाक आरओबी के उत्तर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

जीपीओ गोलंबर उपर से पश्चिम की ओर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

नेहरू पथ पर बेली बोरिंग रोड क्रॉसिंग से पूरब दोनों फ्लैक पर एवं किदवईपुरी से आयकर गोलम्बर की ओर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

आर ब्लॉक नीचे / दारोगा राय पथ से वीरचंद पटेल पथ एवं अदालतगंज पूर्वी छोर से वीरचंद पटेल पथ पर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

आयकर गोलंबर से डाकबंगला, स्वामीनंदन तिराहा, जेपी गोलम्बर, रामगुलाम चौक, बाकरगंज, कारगिल चौक, चिल्ड्रेन पार्क तक परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर कोई भी वाहन का परिचालन नहीं होगा।

जीपीओ उपर / नीचे से कोतवाली की ओर एवं पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली की ओर बुद्धमार्ग में सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस लाइन तिराहा से गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

बुद्धमार्ग से पूरब छज्जूबाग टीएन बनर्जी पथ पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

रामगुलाम चौक से पश्चिम, जेपी गोलंबर की ओर वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

ठाकुरबाड़ी मोड/बाकरगंज मोड़ से पश्चिम गांधी मैदान की और किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा।

पटना जंक्शन से डाक बंगला की ओर सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

Trending News

राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
Sep 05, 2026, 1:07:00 PM
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
Sep 05, 2026, 1:00:00 PM
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 12:52:00 PM
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
Sep 05, 2026, 12:46:00 PM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 12:37:00 PM
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
दुग्ध संघ दूध से आगे बढ़ें, फल-सब्जी और खाद्य तेल के कारोबार में भी उतरे : मीनेश शाह
Sep 05, 2026, 12:26:00 PM
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
गोल्फ ग्राउंड में बार-बार मेले से खेल ठप, खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस ने लिखा पत्र
Sep 05, 2026, 12:25:00 PM
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
नदियां उफान पर, डूबने लगे खेत-खलियान, सांसद खुद DM-SP के साथ उतरे पानी में..
Sep 05, 2026, 12:05:00 PM
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
'नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की' श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों और मठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 05, 2026, 11:47:00 AM
अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
अब सरकार की सहमति के बिना CBI बिहार में नहीं कर सकेगी जांच, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 11:30:00 AM