पटना में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौ*त, इकलौते बेटे को खोकर मां बेसुध

पटना में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौ*त, इकलौते बेटे को खोकर मां बेसुध

पटना में गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौ*त, इकलौते बेटे को खोकर मां बेसुध
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 27, 2026, 6:01:00 PM

पटना के एनआईटी घाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिजनों के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके पिता ने फोन बंद कर लिया।

मृतक की पहचान समर प्रताप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गंगा दशहरा के अवसर पर वह स्नान करने के लिए एनआईटी घाट पहुंचा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही समर की मां घबराई हालत में घाट की ओर पहुंचीं। वहां उन्हें पता चला कि बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। इसके बाद वह तुरंत अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल में बेटे का शव देखते ही वह बेसुध हो गईं और लगातार विलाप करती रहीं।

परिजनों के मुताबिक, समर के पिता शशिरंजन सिंह पेशे से डॉक्टर हैं और मूल रूप से खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। परिवार का आरोप है कि बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद उन्होंने फोन स्विच ऑफ कर लिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कई वर्षों से अलगाव था और समर अपनी मां के साथ कंकड़बाग इलाके के अशोक नगर रोड नंबर-11 स्थित मायके में रहता था।

समर अपनी मां का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद मां बार-बार यही कह रही थीं कि अब उनके जीवन का सहारा खत्म हो गया। परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार उन्हें संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन पूरे घर में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने भाई रंजीत और मां के साथ रह रही थीं। रंजीत पटना में कपड़े की दुकान में काम करते हैं और परिवार मूल रूप से नालंदा जिले के बालदह गांव का रहने वाला है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Trending News

पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
Jul 22, 2026, 3:50:00 PM
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
Jul 22, 2026, 3:25:00 PM
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
Jul 22, 2026, 3:16:00 PM
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
Jul 22, 2026, 3:13:00 PM
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
Jul 22, 2026, 3:09:00 PM
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
Jul 22, 2026, 2:52:00 PM
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
Jul 22, 2026, 2:46:00 PM
 JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
Jul 22, 2026, 2:34:00 PM
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
Jul 22, 2026, 2:26:00 PM
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM