पटना में गंगा पर आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, दीघा घाट से गांधी घाट तक 50 रुपये में AC सफर

पटना। बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ से पहले राज्य के लोगों और पर्यटकों को एक नई सौगात मिलने जा रही है। राजधानी पटना में गंगा नदी पर मंगलवार से वाटर मेट्रो सेवा की शुरुआत होगी।

पटना में गंगा पर आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, दीघा घाट से गांधी घाट तक 50 रुपये में AC सफर

पटना। बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ से पहले राज्य के लोगों और पर्यटकों को एक नई सौगात मिलने जा रही है। राजधानी पटना में गंगा नदी पर मंगलवार से वाटर मेट्रो सेवा की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर के बाद दीघा घाट से गांधी घाट के बीच चलने वाली आधुनिक कैटामरान वेसल (वाटर मेट्रो) का शुभारंभ करेंगे। इस सेवा के शुरू होने से पटना में गंगा के रास्ते पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को जल परिवहन का नया विकल्प भी मिलेगा।  

पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की जा रही यह सेवा पर्यावरण अनुकूल होगी। 50 यात्रियों की क्षमता वाला यह आधुनिक जलयान मुख्य रूप से विद्युत ऊर्जा से संचालित होगा। इसमें हाइब्रिड इंजन लगाया गया है। विभाग के अनुसार, इसके संचालन से जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण नहीं होगा। इससे गंगा नदी में पर्यटकों को एक अलग और सुखद यात्रा का अनुभव मिलेगा। वाटर मेट्रो में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसमें वातानुकूलन (एसी), उद्घोषणा प्रणाली, शौचालय, व्हीलचेयर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 

जलयान की बैटरी चार्ज करने के लिए दीघा के मीनार घाट और गांधी घाट पर फास्ट चार्जर तथा शोर चार्जर की व्यवस्था भी की गई है। पर्यटन विभाग के मुताबिक, उद्घाटन के दिन मंगलवार को जलयान का परिचालन दीघा के मीनार घाट से दोपहर तीन बजे शुरू होगा और 3:40 बजे गांधी घाट पहुंचेगा। इसके बाद गांधी घाट से शाम 4:10 बजे दीघा के लिए वापसी यात्रा शुरू होगी और शाम 5:30 बजे मीनार घाट पहुंचेगा। इस आधुनिक जलयान में यात्रा के लिए प्रति वयस्क 50 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी, जबकि पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधा किराया देना होगा। 

फिलहाल यात्री दीघा घाट स्थित टिकट काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। विभाग की ओर से जल्द ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी शुरू करने की तैयारी है। पर्यटन विभाग की योजना भविष्य में इस सेवा का विस्तार कंगन घाट तक करने की भी है। इसके बाद गंगा नदी के किनारे स्थित अन्य पर्यटन स्थलों तक पहुंचना पर्यटकों के लिए और सुविधाजनक हो सकेगा। 

बताया जा रहा है कि छठ पर्व के मद्देनजर शुरू हो रही इस सेवा को पटना में नदी पर्यटन और आधुनिक जल परिवहन की दिशा में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को गंगा की सैर का नया विकल्प मिलेगा, बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी पटना की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। 

सोर्स-आईएएनएस 

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM