पटना जंक्शन के नजदीक चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां पहुंची

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना जंक्शन के नजदीक स्थित मशहूर चांदनी मार्केट में भीषण आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है।

पटना जंक्शन के नजदीक चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां पहुंची

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना जंक्शन के नजदीक स्थित मशहूर चांदनी मार्केट में भीषण आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई।  सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। फ़िलहाल राहत कार्य जारी है। बता दें कि  बिजली उपकरण के लिए चांदनी मार्केट राजधानी की सबसे बड़ी मार्किट है।

दरअसल चांदनी मार्केट में शुक्रवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. चांदनी मार्केट पटना का प्रमुख बिजली और लाइटिंग सामान का बाजार है, जहां कई दुकानों में अलग-अलग तरह की लाइट्स और इलेक्ट्रिकल सामान मिलते हैं। आग की चपेट में बिजली और लाइटिंग सामान की कई दुकानें आ गई हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग मार्केट के एक गोदाम में लगी, जहां इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स रखे हुए थे। थर्ड फ्लोर के ऊपर करकट का स्ट्रक्चर बनाकर गोदाम तैयार किया गया था। इसी गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और दूर तक दिखाई देने लगीं।

दमकल की गाड़ियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने का काम शुरू है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है।  हालांकि, मार्केट की गली संकरी होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। फ़िलहाल दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। 

Trending News

पटना में हवाई फायरिंग, तीन  गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Oct 02, 2026, 10:35:00 PM
 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Oct 02, 2026, 7:57:00 PM
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
Oct 02, 2026, 7:40:00 PM
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
Oct 02, 2026, 7:29:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
Oct 02, 2026, 7:10:00 PM
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Oct 02, 2026, 7:01:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Oct 02, 2026, 6:41:00 PM
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
Oct 02, 2026, 6:29:00 PM
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
Oct 02, 2026, 6:21:00 PM
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
Oct 02, 2026, 6:05:00 PM