पटना हाईकोर्ट रचेगा इतिहास, मिलेंगी पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, जानें कौन हैं नई चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय?

पटना हाईकोर्ट के लिए ऐतिहासिक पल है। पटना हाईकोर्ट को जल्द ही महिला चीफ जस्टिस मिलने जा रहा है। सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय अब पटना हाईकोर्ट की नई चीफ जस्टिस बनेंगी।

पटना हाईकोर्ट रचेगा इतिहास, मिलेंगी पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, जानें कौन हैं नई चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 24, 2026, 1:29:00 PM

पटना हाईकोर्ट के लिए ऐतिहासिक पल है। पटना हाईकोर्ट को जल्द ही महिला चीफ जस्टिस मिलने जा रहा है। सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय अब पटना हाईकोर्ट की नई चीफ जस्टिस बनेंगी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मीनाक्षी मदन राय को पटना हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है। मीनाक्षी मदन राय के पद संभालते ही पटना हाई कोर्ट को अपने इतिहास की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश मिल जाएगी, जो बिहार के न्यायिक इतिहास के लिए एक गौरवशाली मील का पत्थर होगा।

पटना हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संगम कुमार साहू आगामी 4 जून 2026 को अपने पद से रिटायर होने जा रहे हैं। उनके रिटायर होने के ठीक अगले दिन यानी 5 जून 2026 को जस्टिस मीनाक्षी मदन राय पटना हाई कोर्ट के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल सकती हैं। 

जस्टिस मीनाक्षी मदन राय सिक्किम हाईकोर्ट की पहली महिला स्थायी न्यायाधीश हैं। उन्होंने सिक्किम हाईकोर्ट में कई बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी भी संभाली है।  मीनाक्षी मदन राय के पिता सिक्किम के गृह सचिव रह चुके हैं। उन्होंने न्यायपालिका में लंबा और उल्लेखनीय योगदान दिया है। 

जस्टिस मीनाक्षी मदन राय ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मशहूर लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री हासिल की।  इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के ही कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। साल 1990 में उन्होंने दिल्ली बार काउंसिल में एक वकील के रूप में अपना पंजीकरण कराया और दिल्ली हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में वकालत की बारीकियां सीखीं। 

दिसंबर 1990 में जस्टिस मीनाक्षी मदन राय सिक्किम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के रूप में बहाल हुईं, और वह इस पद पर पहुंचने वाली राज्य की पहली महिला थीं। वे साल 2004 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनीं और बाद में हाई कोर्ट की रजिस्ट्रार भी रहीं। 15 अप्रैल 2015 को वे सिक्किम हाई कोर्ट की पहली महिला स्थायी जज नियुक्त की गईं। वे सिक्किम हाई कोर्ट में कई बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।

Trending News

 JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
Jul 22, 2026, 2:34:00 PM
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
Jul 22, 2026, 2:26:00 PM
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM
पलामू जिला प्रशासन की बडी कार्रवाई, डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए किया जिला बदर
पलामू जिला प्रशासन की बडी कार्रवाई, डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए किया जिला बदर
Jul 22, 2026, 2:15:00 PM
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे, उद्घाटन के आठवें दिन ही टोल टैक्स में वृद्धि
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे, उद्घाटन के आठवें दिन ही टोल टैक्स में वृद्धि
Jul 22, 2026, 1:58:00 PM
बिहार में शराबबंदी का अजब गजब खेल, कागजों पर ड्राय स्टेट, सड़कों पर शराब की खेप
बिहार में शराबबंदी का अजब गजब खेल, कागजों पर ड्राय स्टेट, सड़कों पर शराब की खेप
Jul 22, 2026, 1:55:00 PM
कीचड़ भरे रास्ते और पत्नी का हाथ थामे नंगे पैर पहुंचे वृंदावन, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा प्रेमानंदजी से मिले
कीचड़ भरे रास्ते और पत्नी का हाथ थामे नंगे पैर पहुंचे वृंदावन, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा प्रेमानंदजी से मिले
Jul 22, 2026, 1:38:00 PM
पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात
पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात
Jul 22, 2026, 1:09:00 PM
रफ्तार बनी काल! लखनऊ में भोजपुरी अभिनेता, मेरठ में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
रफ्तार बनी काल! लखनऊ में भोजपुरी अभिनेता, मेरठ में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
Jul 22, 2026, 12:56:00 PM