बिहार में शराबबंदी का अजब गजब खेल, कागजों पर ड्राय स्टेट, सड़कों पर शराब की खेप

बिहार में शराबबंदी का अजब गजब खेल, कागजों पर ड्राय स्टेट, सड़कों पर शराब की खेप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 22, 2026, 1:55:00 PM

गोपालगंज: वर्ष 2016 में जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी का ऐतिहासिक ऐलान किया था, तब एक नशा-मुक्त और सभ्य समाज की परिकल्पना की गई थी। हालांकि, प्रशासनिक सख्ती के बावजूद ज़मीन पर स्थिति इसके उलट नज़र आ रही है। 

तस्कर आए दिन नए-नए हथकंडे अपनाकर कानून को चुनौती दे रहे हैं और 'लाल पानी' का यह अवैध कारोबार सरकार व पुलिस प्रशासन के लिए लगातार सिरदर्द बना हुआ है। इसी कड़ी में, गोपालगंज की कुचायकोट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बलथरी चेक पोस्ट पर चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश की सीमा से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को अंतरप्रांतीय सीमा पर दबोच लिया। 

तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर गुप्त तरीके से छिपाकर रखी गई 477 लीटर अवैध देसी शराब क़े साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार कारोबारी की पहचान गोपालगंज क़े माझागढ़ थाना क़े सिपाजास गांव निवासी  बलिंदर चौहान क़े पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

सख्त कानूनी कार्रवाई जारी: 

एसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए  बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम क़े तहत कार्रवाई की जा रही है और सीमावर्ती क्षेत्रों में सख्ती बढ़ाई गई है। अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
Jul 22, 2026, 3:25:00 PM
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
Jul 22, 2026, 3:16:00 PM
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
Jul 22, 2026, 3:13:00 PM
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
Jul 22, 2026, 3:09:00 PM
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
Jul 22, 2026, 2:52:00 PM
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
Jul 22, 2026, 2:46:00 PM
 JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
Jul 22, 2026, 2:34:00 PM
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
Jul 22, 2026, 2:26:00 PM
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM