लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे, उद्घाटन के आठवें दिन ही टोल टैक्स में वृद्धि

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे, उद्घाटन के आठवें दिन ही टोल टैक्स में वृद्धि
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 22, 2026, 1:58:00 PM

लखनऊ कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे एनइ 6 के उद्घाटन के आठवें दिन ही टोल टैक्स में वृद्धि कर दी गई है। यानी अब इस एक्सप्रेस वे पर सफर करना महंगा हो गया है। मिली खबर के अनुसार टोल टैक्स में 5 से लेकर के 80 रूपये तक की वृद्धि की गई है। बढ़ी हुई दरें सोमवार की रात 12 बजे से लागू कर दी गई हैं। वहीं लखनऊ- कानपुर और लखनऊ-हरदोई हाईवे पर भी टोल की दरों को बढ़ा दिया गया है। एनएचएआइ का कहना है कि मुख्यालय को टोल की दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव पहले ही भेजा गया था। अब इसे लागू किया गया है। 

एक्सप्रेस वे पर कर जीप और एसयूवी के लिए एक तरफ का टोल 250 रुपए और दोनों तरफ का 425 रुपए था। जिसे अब बढ़कर 290 रुपए और 440 रुपए हो गया है। हल्के व्यावसायिक वाहन और मिनी बस के लिए पहले 460 और 650 रुपए का टोल था, जो अब बढ़कर 470 रुपए और 710 रुपए कर दिया गया है। वही कार, जीप, वैन, एसयूवी के लिए एक तरफ का 285, दोनों तरफ का 425 और मासिक 9450 रुपए टोल था। जो अब बढ़कर अब एक तरफ का 290, दोनों तरफ का 440 और मासिक टोल 9,740 रूपये कर दिया गया है। हल्के व्यावसायिक वाहन, मिनी बस का एक तरफ का 460, दोनों तरफ का 685 और मासिक 15,270 रूपये था। जो अब बढ़कर एक तरफ का 470, दोनों तरफ का 710 और मासिक 15,735 रुपए हो गया है। वही बस और ट्रक 2xl का एक तरफ का टोल 960 रुपए, दोनों तरफ का 1440 और मासिक 31,990 रुपए था। अब बढ़ी हुई दर के बाद एक तरफ का 990 रुपए, दोनों तरफ का 1450 रुपए और मासिक 32965 रुपए कर दिया गया है। 

3xl व्यावसायिक वाहनों का एक तरफ का 1045, दोनों तरफ का 1570 और मासिक 34,900 था। इसे अब एक तरफ का 1080 दोनों तरफ का 1620 और मासिक 35,996 रूपये कर दिया गया है। एचसीएस, एमवीए और ईएमइ का एक तरफ का 1505, दोनों तरफ का 2260 और मासिक 50,170 था। इसे बढ़ाकर अब एक तरफ का 1550 दोनों तरफ का 2335 और मासिक 51,700 रूपये कर दिया गया है। 

इसके अलावा ओवरसीज व्हीकल का पहले एक तरफ का टोल 1830 रुपए, दोनों तरफ का 2750 रुपए और मासिक 61,075 रूपये था, जो अब बढ़ करके एक तरफ का 1890 रुपए दोनों तरफ का 2830 रुपए और मासिक 62 हजार 935 रुपए हो गया है। बता दें कि लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे का लोकार्पण बीते 13 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था।

ब्यूरो रिपोर्ट

Trending News

JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
Jul 22, 2026, 3:25:00 PM
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
Jul 22, 2026, 3:16:00 PM
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
Jul 22, 2026, 3:13:00 PM
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
Jul 22, 2026, 3:09:00 PM
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
Jul 22, 2026, 2:52:00 PM
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
Jul 22, 2026, 2:46:00 PM
 JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
Jul 22, 2026, 2:34:00 PM
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
Jul 22, 2026, 2:26:00 PM
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM