कीचड़ भरे रास्ते और पत्नी का हाथ थामे नंगे पैर पहुंचे वृंदावन, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा प्रेमानंदजी से मिले

कीचड़ भरे रास्ते और पत्नी का हाथ थामे नंगे पैर पहुंचे वृंदावन, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा प्रेमानंदजी से मिले

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे और संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों बुधवार तड़के 4 बजे यमुना पार स्थित यमुना कुंज आश्रम में एकांतवास कर रहे संत प्रेमानंद के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। आश्रम तक पहुंचने के दौरान दोनों कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलते नजर आए। चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ था। कीचड़ भरे रास्ते में पत्नी अनुष्का शर्मा का हाथ थामकर विराट कोहली नंगे पैर चले। सोशल मीडिया पर उनकी सादगी की जमकर तारीफ हो रही है।

संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों यमुना पार बेलवन में नवनिर्मित यमुना कुंज आश्रम में एकांतवास कर रहे हैं। लेकिन, गुरु पूर्णिमा पर दीक्षित शिष्यों को दर्शन देने को संत प्रेमानंद के आश्रम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दीक्षित शिष्यों में शामिल क्रिकेटर विराट कोहली व अनुष्का शर्मा बुधवार की सुबह सात बजे यमुना पार बेलवन में यमुना कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए पहुंचे। विराट व अनुष्का के वृंदावन दौरे को पूरी तरह गोपनीय बनाए रखा गया था। इसके बाद दोनों वृंदावन में बाराहघाट स्थित संत प्रेमानंद के गुरु गौरांगी शरण के आश्रम पहुंंचे और उनके गुरु के भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

विराट कोहली व अनुष्का शर्मा श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में दर्शन के बाद बाहर निकलते दिखाई दिए, जहां उन्होंने लोगों का 'राधे-राधे' कहकर अभिवादन किया। उनके इस व्यवहार ने वृंदावनवास‍ियों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर लोग उनकी विनम्रता की खूब तारीफ कर रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का संत प्रेमानंद महाराज से गहरा लगाव रहा है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ वर्षों में कई बार वृंदावन पहुंच चुके हैं। दोनों अक्सर अपने निजी और पेशेवर जीवन के अहम पड़ावों से पहले प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने आते रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज, बड़े टूर्नामेंट और करियर के महत्वपूर्ण फैसलों से पहले भी यह चर्चित जोड़ी आश्रम पहुंच चुकी है। इससे पहले RCB के IPL 2026 खिताब जीतने के बाद भी विराट और अनुष्का ने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे।

Trending News

'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM