बिहार में बड़ा हादसा, पटना में गंगा नदी में डूबी नाव, दो शव बरामद, नाव पर 14 लोग सवार थे, तलाश जारी

बिहार में बड़ा नाव हादसा हुआ है। राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल स्थित प्रसिद्ध उमानाथ गंगा घाट पर एक नाव नदी में पलट गई। नाव पर करीब 14 से 15 लोग सवार थे।

बिहार में बड़ा हादसा, पटना में गंगा नदी में डूबी नाव, दो शव बरामद, नाव पर 14 लोग सवार थे, तलाश जारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 28, 2026, 11:16:00 AM

बिहार में बड़ा नाव हादसा हुआ है। राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल स्थित प्रसिद्ध उमानाथ गंगा घाट पर एक नाव नदी में पलट गई। गंगा नदी में एक छोटी नाव तेज हवा की वजह से पलट गई।नाव पर करीब 14 से 15 लोग सवार थे। नाव नदी पार कर रही थी, तभी अचानक तेज हवा चली और नाव असंतुलित होकर पलट गई। इनमें से सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि पांच अन्य लोगों की तलाश जारी है। हादसे के बाद SDRF की टीम को भी बुलाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक छोटी डेंगी नाव अचानक बीच गंगा नदी में असंतुलित होकर पलट गई. इस नाव पर कुल 15 लोग सवार थे, जो सुबह के वक्त अपने खेतों से सब्जी तोड़ने के लिए गंगा पार जा रहे थे। घाट के नजदीक मौजूद स्थानीय मल्लाहों और नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 7 लोगों को तैरकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, इस हादसे में 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और प्रशासन ने शवों को नदी से बरामद कर लिया है। वहीं पांच लोगों की तलाश अभी चल रही है।

पटना जिला प्रशासन के मुताबिक़ आज सुबह लगभग 5:45 बजे बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट के समीप बिंद टोली के 14 लोग नाव पर चढ़कर समस्तीपुर जिला के सुल्तानपुर दियारा, मोहिउद्दीननगर गए थे। अक्सर लोग परवल तोड़ने एवं अन्य खेती कार्यों से वहां जाते थे। वापस लौटने के क्रम में तेज हवा के कारण सुल्तानपुर दियारा, समस्तीपुर के पास नाव पलट गई। पटना जिला प्रशासन के मुताबिक 'राहत एवं बचाव दल द्वारा 7 लोगों को बचा लिया गया है। 2 लोगों का शव मिला है। 5 लोगों की ख़ोज की जा रहा है। जिला प्रशासन, समस्तीपुर एवं जिला प्रशासन, पटना आपस में समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। 

नदी में डूबे बाकी 5 लापता लोगों की तलाश के लिए स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें और स्थानीय गोताखोर लगातार नदी के विभिन्न हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल स्तर के आला अधिकारी तुरंत दलबल के साथ उमानाथ गंगा घाट पहुंचे. इस वक्त बाढ़ की एसडीओ (SDO) गरिमा लोहिया और एसडीपीओ (SDPO) रामकृष्ण खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं।

हादसे को लेकर बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि शुरुआती तौर पर क्षमता से अधिक वजन (ओवरलोडिंग) और अचानक चली तेज हवा के कारण नाव के असंतुलित होकर पलटने की बात सामने आ रही है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना के असली कारणों की पूरी जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। 

Trending News

NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
NEET पेपर लीक को लेकर BJP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
Jul 22, 2026, 3:55:00 PM
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
पटना बना रणक्षेत्र, छात्र-पुलिस भिड़े, बीजेपी-कांग्रेस में जमकर लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर की बारिश
Jul 22, 2026, 3:50:00 PM
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
JPSC के खिलाफ बड़ी कानूनी लड़ाई, कल होगी अहम सुनवाई
Jul 22, 2026, 3:25:00 PM
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
पहले कटा पत्नी का एमपी का टिकट, अब पति से भी छीन ली सुरक्षा
Jul 22, 2026, 3:16:00 PM
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
रीगा चीनी मिल में बड़ा हादसा, 30 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
Jul 22, 2026, 3:13:00 PM
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, दो हफ्ते में मांगे सुझाव
Jul 22, 2026, 3:09:00 PM
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
एनएच पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक छात्र की मौत, तीन गंभीर
Jul 22, 2026, 2:52:00 PM
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
Jul 22, 2026, 2:46:00 PM
 JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
Jul 22, 2026, 2:34:00 PM
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
Jul 22, 2026, 2:26:00 PM