पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप: 651 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा स्पोर्ट्स हब

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना के विकास को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप: 651 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा स्पोर्ट्स हब

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना के विकास को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह भी उपस्थित रहीं। बैठक में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में स्पोर्ट्स सिटी के विकास सहित विभिन्न खेल सुविधाओं के प्रावधान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, अपनी प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य के अनुरूप राज्य में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना का विकास किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अभ्यास एवं प्रतिस्पर्धा के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने बताया कि पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप की समेकित योजना में खेल गतिविधियों एवं खेल अवसंरचना के लिए कुल 651 एकड़ क्षेत्र का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत लगभग 225 एकड़ क्षेत्र में स्पोर्ट्स सिटी, 187 एकड़ क्षेत्र में गोल्फ कोर्स तथा 239 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने का प्रस्ताव है। प्रस्तावित स्पोर्ट्स सिटी में विभिन्न खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं, प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं तथा खिलाड़ियों के अनुकूल सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। वहीं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के माध्यम से टाउनशिप में विविध खेल गतिविधियों के लिए व्यापक एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

श्रेयसी सिंह ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को आधुनिक शहरी सुविधाओं के साथ-साथ उत्कृष्ट एवं विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना से युक्त एक भविष्य उन्मुख टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि  प्रस्तावित खेल सुविधाओं को ओलंपिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे बिहार में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए सक्षम आधारभूत संरचना तैयार हो तथा राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा के अवसर उपलब्ध हो सकें। श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य की सभी 12 प्रस्तावित टाउनशिप में खेल सुविधाओं के विकास के लिए आवश्यक भूमि को चिन्हित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक टाउनशिप में बेहतर खेल अवसंरचना विकसित की जा सके।

बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद, खेल विभाग के निदेशक आरिफ अहसन, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार सहित संबंधित विभागों के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Trending News

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप: 651 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा स्पोर्ट्स हब
पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप: 651 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा स्पोर्ट्स हब
Aug 11, 2026, 7:41:00 PM
29 साल पुराने हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, सभी आरोपी दोषी करार
29 साल पुराने हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, सभी आरोपी दोषी करार
Aug 11, 2026, 7:35:00 PM
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जामताड़ा बंद, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जामताड़ा बंद, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
Aug 11, 2026, 7:04:00 PM
11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क जाम, मुआवजे की मांग
11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क जाम, मुआवजे की मांग
Aug 11, 2026, 6:59:00 PM
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के साथ ट्रांसफर में नहीं होगा भेदभाव: शिक्षा मंत्री
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के साथ ट्रांसफर में नहीं होगा भेदभाव: शिक्षा मंत्री
Aug 11, 2026, 6:56:00 PM
काल बना ठनका, धान रोपने के दौरान वज्रपात से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत
काल बना ठनका, धान रोपने के दौरान वज्रपात से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत
Aug 11, 2026, 6:46:00 PM
तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, गुस्साए पति-परिजनों का भारी बवाल, NH जाम...
तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, गुस्साए पति-परिजनों का भारी बवाल, NH जाम...
Aug 11, 2026, 6:42:00 PM
खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने फिर लौटाई मुस्कान, 25 को मिले उनके मोबाइल फोन
खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने फिर लौटाई मुस्कान, 25 को मिले उनके मोबाइल फोन
Aug 11, 2026, 6:36:00 PM
डॉक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, वेतन पर लगाईं रोक, हड़ताल की धमकी
डॉक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, वेतन पर लगाईं रोक, हड़ताल की धमकी
Aug 11, 2026, 6:30:00 PM
31 अगस्त तक चलेगा खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान, सभी बच्चों को टीका देने का निर्देश
31 अगस्त तक चलेगा खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान, सभी बच्चों को टीका देने का निर्देश
Aug 11, 2026, 6:22:00 PM