बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच यूरोप रवाना हुये नेता प्रतिपक्ष, जदयू ने साधा निशाना

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच यूरोप रवाना हुये नेता प्रतिपक्ष, जदयू ने साधा निशाना

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन है, लेकिन सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की लगातार गैरहाजिरी चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ यूरोप छुट्टियों पर चले गए हैं।

बताया गया कि उन्होंने सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में भाग लिया था, लेकिन उसके बाद बाकी दिनों में उनकी अनुपस्थिति रही। इस पर एनडीए के नेताओं ने सवाल उठाना शुरू कर दिया।

महागठबंधन द्वारा नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बावजूद तेजस्वी यादव की यह गैरहाजिरी सुर्खियों में है। उनके साथ पत्नी और बच्चे – पुत्री कात्यायनी और पुत्र इराज – भी हैं। ये सभी क्रिसमस और नववर्ष का जश्न मनाने विदेश गए हैं।

सत्र के अंतिम दिन, 5 दिसंबर को जेडीयू के एमएससी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सत्र की शुरुआत के बावजूद नेता प्रतिपक्ष मौजूद नहीं हैं और वह यूरोप में अपने परिवार के साथ छुट्टियाँ मना रहे हैं, जबकि उनके पिता स्वास्थ्य कारणों से अस्वस्थ हैं।

नीरज कुमार ने आगे कहा कि ऐसी अफवाहें हैं कि हिस्ट्रीशीटर रमीज भी उनके साथ गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर रमीज साथ गए हैं तो क्या अदालत से अनुमति ली गई है और अगर ली गई है तो इसकी कॉपी सोशल मीडिया पर साझा की जाए।

Trending News

पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
Sep 03, 2026, 5:10:00 PM
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
Sep 03, 2026, 4:54:00 PM
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
Sep 03, 2026, 4:44:00 PM
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
Sep 03, 2026, 3:49:00 PM
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
Sep 03, 2026, 1:41:00 PM