भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे

जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक भ्रष्ट सिस्टम से आहत होकर मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे

धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक भ्रष्ट सिस्टम से आहत होकर मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक ने टुंडी पुलिस के सामने मांग रखी कि उसकी बातचीत मुख्यमंत्री या टाइगर जयराम महतो से कराई जाए। कई घंटों तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद जयराम महतो से युवक की बातचीत कराई गई, जिसके बाद वह खुद ही टावर से नीचे उतर आया।

दरअसल, टुंडी थाना क्षेत्र के लछुरायडीह पंचायत अंतर्गत काजी टोला, बादलपुर निवासी 24 वर्षीय जाहिद अंसारी गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि युवक भ्रष्ट सिस्टम और अपनी परेशानियों से आहत था। उसने पुलिस के सामने साफ तौर पर मांग रखी कि उसकी बातचीत राज्य के मुख्यमंत्री या टाइगर जयराम महतो से कराई जाए। युवक के टावर पर चढ़े रहने के कारण पुलिस और स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ती गई।

काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार टाइगर जयराम महतो से युवक की बातचीत कराई गई। बातचीत होने के बाद जाहिद अंसारी खुद ही मोबाइल टावर से नीचे उतर आया। टावर से नीचे उतरने के बाद युवक ने मीडिया के सामने अपनी परेशानी और बेबसी जाहिर की। फिलहाल, युवक की समस्या क्या है और उसने सिस्टम से आहत होकर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह उसके बयान के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM