प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर

राज्य की राजनीति में अपनी मौजूदगी को और बेहतर तरीके से दर्शाने के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से तैयारी की जा रही है। पार्टी अब खुद को प्रखंड स्तर तक गतिविधियों को लेकर तैयारी में जुटी हुई है।

प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर

पटना: राज्य की राजनीति में अपनी मौजूदगी को और बेहतर तरीके से दर्शाने के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से तैयारी की जा रही है। पार्टी अब खुद को प्रखंड स्तर तक गतिविधियों को लेकर तैयारी में जुटी हुई है। इसी क्रम में पार्टी की तरफ से एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार राज्य के सीतामढ़ी में आगामी 5-6 सितंबर को कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्षों का षष्टम प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर का उद्घाटन बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम करेंगे।

मिली खबर के अनुसार प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना, प्रखंड अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों, जनसरोकार के मुद्दों तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित करना है।

शिविर में प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रखंड अध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत करने की रणनीति, बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने तथा आम जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे। प्रशिक्षण शिविर के चेयरमैन रंजीत कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, कांग्रेस नेता गौरब वर्मा इस अवसर पर  मौजूद रहेंगे।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के विभिन्न प्रखंडों से कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शामिल होंगे। प्रशिक्षण के माध्यम से पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM