मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी

उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज से बड़ी खबर है। पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने चुनाव पूर्व बडी घोषणा की है। मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी पूरे भारत में सभी अकेले चुनाव को अकेले लड़ेगी।

मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज से बड़ी खबर है। पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने चुनाव पूर्व बडी घोषणा की है। मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी पूरे भारत में सभी अकेले चुनाव को अकेले लड़ेगी। उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद की भूमिका पर भी बयान दिया। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मायावती के इस बयान को बडा माना जा रहा है।

मिली खबर के अनुसार मायावती ने गुरुवार को यह घोषण की कि उनकी पार्टी किसी भी चुनाव के लिए गठबंधन पर निर्भर नहीं रहेगी। चुनाव छोटा हो या फिर बडा हो, बसपा उसके लिए पूरी तैयारी करेगी। उन्होंने कहा कि अगले साल 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा अकेले चुनाव लडेगी। पूरे भारत में आने वाले सभी चुनाव को बसपा अकेले लड़ेगी। मायावती ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य ध्यान बहुजन समाज के हितों और शोषितों, वंचितों को शासक वर्ग बनाने के मिशन पर है। इस लक्ष्य को तभी पाया जा सकता है, जब राजनीतिक सत्ता को हासिल किया जाए।

मायावती ने इस मौके पर अपने भतीजे आकाश आनंद की भूमिका पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हालांकि उन्हें पार्टी में सक्रिय रहने की इजाज़त है, लेकिन उन्हें और अधिक परिपक्वता लाने की ज़रूरत है और फिलहाल उन्हें कोई बड़ी ज़िम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी। इससे पहले 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी मायावती की पार्टी ने अकेले चुनाव लडा था और प्रदेश की सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि इस चुनाव में मायावती को केवल एक सीट पर जीत मिली थी और उनका वोट प्रतिशत 12.88 था।

बता दें कि इन दिनों यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को तगडा झटका देते हुए पार्टी के बडे चेहरे माने जाने वाले आसिम वकार को पार्टी में शामिल करा लिया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा में अभी 403 सदस्य हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के 258, समाजवादी पार्टी के 107 और अपना दल के 13 सदस्य शामिल हैं। एक सीट बसपा के खाते में थी लेकिन पार्टी के एकमात्र विधायक का हाल ही में देहांत हो गया था। जिसके बाद अब यूपी विधानसभा में बसपा का एक भी विधायक नहीं है।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM