कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क

राज्य में लगातार विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के अपने विधानसभा क्षेत्र नूरसराय में कुछ घंटों की बारिश ने विकास की हकीकत सामने ला दी है।

कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क

नालंदा: राज्य में लगातार विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के अपने विधानसभा क्षेत्र नूरसराय में कुछ घंटों की बारिश ने विकास की हकीकत सामने ला दी है। नूरसराय प्रखंड के संगतपर बाजार में जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हर साल बरसात के मौसम में यहां की सड़कें और गली पानी में डूब जाती हैं। जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाजार आने वाले सैकड़ों लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को मजबूरी में गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

ज्ञात हो कि नूरसराय का संगतपर बाजार आसपास के दर्जनों गांवों के लिए प्रमुख बाजार है। रोजाना सैकड़ों लोग यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं। लेकिन बारिश होते ही बाजार की तस्वीर पूरी तरह बदल जाती है। मुख्य रास्ते पर इतना जलजमाव हो जाता है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सड़क और नाले का पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच जाता है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का आरोप है कि जलजमाव की समस्या कोई नई नहीं है। हर साल बरसात में यही स्थिति पैदा होती है। 

लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय विधायक सह मंत्री श्रवण कुमार को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होती, तब तक हर साल बरसात में उन्हें इसी परेशानी से जूझना पड़ेगा। हालांकि, स्थानीय लोगों के लगातार शिकायत के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। हालांकि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के निर्देश पर बिहारशरीफ के एसडीएम खुद संगतपर बाजार पहुंचे और जलजमाव का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से नगर निगम के मोटर पंप की मदद से पानी निकालने का काम शुरू कराया गया। 

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM