अनंत सिंह के समर्थक पर फायरिंग, सोनू-मोनू के गुर्गों ने ली पुलिस की तलाशी, थानाध्यक्ष ने फोन पर की सोनू से बात

अनंत सिंह के समर्थक पर फायरिंग मामले में पुलिस अपराधी सोनू-मोनू के घर छापेमारी करने पहुंचे थी। यहां सोनू मोनू के गुर्गों ने ही जवानों की तलाशी ले ली।

अनंत सिंह के समर्थक पर फायरिंग, सोनू-मोनू के गुर्गों ने ली पुलिस की तलाशी, थानाध्यक्ष ने फोन पर की सोनू से बात
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 24, 2026, 3:24:00 PM

बिहार के मोकामा में एक बार फिर गैंगवार और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बवाल हुआ है। सोनू-मोनू गैंग ने एक बार फिर से बाहुबली और मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को चुनौती दी है। इस बार दोनों ने अनंत सिंह के समर्थक और सरपंच पति मुकेश कुमार पर फायरिंग की। अनंत सिंह के समर्थक पर फायरिंग मामले में पुलिस अपराधी सोनू-मोनू के घर छापेमारी करने पहुंचे थी। यहां सोनू मोनू के गुर्गों ने ही जवानों की तलाशी ले ली।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक और सरपंच पति मुकेश कुमार पर कुख्यात सोनू-मोनू गैंग ने फायरिंग कर दी। इसी मामले में देर रात पुलिस गैंगस्टर सोनू-मोनू के घर छापेमारी करने पहुंची। यहां पुलिस के जवानों को सोनू-मोनू के गुर्गों और उसकी मां मुखिया उर्मिला सिन्हा ने रोक लिया। उर्मिला सिन्हा और सोनू-मोनू के गुर्गे घर की तलाशी लेने का विरोध कर रहे थे। काफी देर तक पुलिस से बहस हुई। फिर सोनू-मोनू के गुर्गों ने पुलिस के जवानों की तलाशी ली। पुलिस के जवान एक-एक तलाशी देते रहे और सोनू-मोनू के घर में दाखिल होते रहे। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जब सोनू-मोनू के घर पहुंची तो गेट पर सोनू-मोनू की मां सहित चार-पांच महिलाएं मौजूद थीं। इन महिलाओं ने पुलिस को घर के अंदर जाने नहीं दिया। घर के बाहर सोनू-मोनू के समर्थक जुट गए। करीब आधे घंटे तक गेट पर पुलिस और उनके बीच काफी बहस हुई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने फोन पर सोनू से बात की। हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने फोन पर सोनू से कहा-आप कानून पढ़ लीजिए। बिना सर्च वारंट के भी पुलिस तलाशी ले सकती है। 

इसके बाद अपराधी सोनू-मोनू के गुर्गे और उनकी मां ने कहा कि हम घर में तलाशी लेने को तैयार हैं, लेकिन घर में जाने से पहले पुलिसवालों को भी पहले तलाशी देनी होगी। इसके बाद पुलिस को तलाशी देनी पड़ी। इसके बाद पुलिस के जवानों को एक-एक करके सोनू-मोनू के घर के अंदर दाखिल हो पाए।

घटना पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद ने फायरिंग का रूप ले लिया। 22 मई को मुकेश कुमार ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने स्थानीय पुलिस और थाना प्रभारी की तारीफ की थी। इसी पोस्ट को लेकर सोनू-मोनू के परिवार में नाराजगी फैल गई। मुकेश कुमार ने कहा कि वह गांव के एक व्यक्ति के साथ पंचायत संबंधी काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रमोद सिंह से मुलाकात हुई और विवाद बढ़ गया। फायरिंग होते ही उन्होंने तुरंत थाना प्रभारी को फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गए।

Trending News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच का दायरा बढ़ा, लखनऊ तक पहुंची पड़ताल
Jul 22, 2026, 2:46:00 PM
 JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई मुहर
Jul 22, 2026, 2:34:00 PM
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
JPSC कार्यालय के बाद कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ा भाजयुमो का हुजूम
Jul 22, 2026, 2:26:00 PM
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
सांसद ने लिखा पत्र, जल्द इन मार्गों को दुरूस्त करे सरकार
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
पटना में भारी बवाल, बीजेपी और कांग्रेस में जमकर चले लाठी, डंडे और पत्थर
Jul 22, 2026, 2:25:00 PM
पलामू जिला प्रशासन की बडी कार्रवाई, डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए किया जिला बदर
पलामू जिला प्रशासन की बडी कार्रवाई, डब्ल्यू सिंह को छह महीने के लिए किया जिला बदर
Jul 22, 2026, 2:15:00 PM
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे, उद्घाटन के आठवें दिन ही टोल टैक्स में वृद्धि
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे, उद्घाटन के आठवें दिन ही टोल टैक्स में वृद्धि
Jul 22, 2026, 1:58:00 PM
बिहार में शराबबंदी का अजब गजब खेल, कागजों पर ड्राय स्टेट, सड़कों पर शराब की खेप
बिहार में शराबबंदी का अजब गजब खेल, कागजों पर ड्राय स्टेट, सड़कों पर शराब की खेप
Jul 22, 2026, 1:55:00 PM
कीचड़ भरे रास्ते और पत्नी का हाथ थामे नंगे पैर पहुंचे वृंदावन, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा प्रेमानंदजी से मिले
कीचड़ भरे रास्ते और पत्नी का हाथ थामे नंगे पैर पहुंचे वृंदावन, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा प्रेमानंदजी से मिले
Jul 22, 2026, 1:38:00 PM
पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात
पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, कही यह बात
Jul 22, 2026, 1:09:00 PM