अनंत सिंह और सोनू-मोनू मामले में SSP का बड़ा एक्शन, दो थानेदार को किया सस्पेंड, अपराधियों के घर हुई थी पुलिस की तलाशी

सोनू मोनू मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पटना एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाना अध्यक्षों को निलंबित कर दिया है।

अनंत सिंह और सोनू-मोनू मामले में SSP का बड़ा एक्शन, दो थानेदार को किया सस्पेंड, अपराधियों के घर हुई थी पुलिस की तलाशी

बिहार के मोकामा में सोनू-मोनू गैंग ने बाहुबली और मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह के समर्थक और सरपंच पति मुकेश कुमार पर फायरिंग की। अनंत सिंह के समर्थक पर फायरिंग मामले में पुलिस अपराधी सोनू-मोनू के घर छापेमारी करने पहुंचे थी। यहां सोनू मोनू के गुर्गों ने ही जवानों की तलाशी ले ली। इस मामले में पुलिस पर बड़ा एक्शन हुआ है। पटना एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाना अध्यक्षों को निलंबित कर दिया है। 

सोनू मोनू मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पटना एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाना अध्यक्षों को निलंबित कर दिया है। सोनू मोनू के घर छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों की तलाशी लेने का वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई हुई। पंचमहला थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार पर भी गाज गिरी है।

दरअसल सोनू मोनू के गुर्गों द्वारा पुलिस की तलाशी वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय तक मामला पहुंच गया था।पटना एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कराई थी। जांच में पुलिस कार्रवाई में गंभीर लापरवाही सामने आने की बात कही गई। पटना एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाना अध्यक्षों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने आदेश में कहा कि दोनों अधिकारी इस मामले के लिए जिम्मेदार पाए गए हैं। तत्काल प्रभाव से दोनों थाना अध्यक्षों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दरअसल बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक और सरपंच पति मुकेश कुमार पर कुख्यात सोनू-मोनू गैंग ने फायरिंग कर दी। इसी मामले में देर रात पुलिस गैंगस्टर सोनू-मोनू के घर छापेमारी करने पहुंची। यहां पुलिस के जवानों को सोनू-मोनू के गुर्गों और उसकी मां मुखिया उर्मिला सिन्हा ने रोक लिया। उर्मिला सिन्हा और सोनू-मोनू के गुर्गे घर की तलाशी लेने का विरोध कर रहे थे। काफी देर तक पुलिस से बहस हुई। फिर सोनू-मोनू के गुर्गों ने पुलिस के जवानों की तलाशी ली। पुलिस के जवान एक-एक तलाशी देते रहे और सोनू-मोनू के घर में दाखिल होते रहे।

वहीं बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने वालों का उचित हिसाब होगा। सोनू-मोनू के गुर्गों द्वारा पुलिस की तलाशी लेने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पुलिस के साथ गलत व्यवहार करने वालों का पूरा हिसाब होगा।  पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी। 

बता दें कि घटना पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद ने फायरिंग का रूप ले लिया। 22 मई को मुकेश कुमार ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने स्थानीय पुलिस और थाना प्रभारी की तारीफ की थी। इसी पोस्ट को लेकर सोनू-मोनू के परिवार में नाराजगी फैल गई। मुकेश कुमार ने कहा कि वह गांव के एक व्यक्ति के साथ पंचायत संबंधी काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रमोद सिंह से मुलाकात हुई और विवाद बढ़ गया। फायरिंग होते ही उन्होंने तुरंत थाना प्रभारी को फोन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गए।

Trending News

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
Aug 08, 2026, 7:39:00 PM
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
Aug 08, 2026, 6:57:00 PM
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
Aug 08, 2026, 6:46:00 PM
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
Aug 08, 2026, 6:35:00 PM
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
Aug 08, 2026, 6:28:00 PM
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
Aug 08, 2026, 6:11:00 PM
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
Aug 08, 2026, 6:05:00 PM
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
Aug 08, 2026, 5:48:00 PM
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
Aug 08, 2026, 5:40:00 PM
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Aug 08, 2026, 5:23:00 PM