मुजफ्फरपुर में बने चमड़े के उत्पादों को राष्ट्रीय, वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान

मुजफ्फरपुर में बने चमड़े के उत्पादों को राष्ट्रीय, वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 20, 2026, 6:10:00 PM

फुटवियर और चमड़ा उद्योग के क्षेत्र में बिहार राष्ट्रीय फलक पर एक नया केंद्र बनकर उभरने जा रहा है। राज्य सरकार की पहल पर बियाडा द्वारा मुजफ्फरपुर के मोतिपुर स्थित महुअल में करीब 62.17 एकड़ भूमि में इस उद्योग को विकसित किया जा रहा है। ताकि आने वाले दिनों में चमड़े के उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाज़ारों में एक नई पहचान मिल सके।

बता दें कि बिहार सरकार राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे कि यहां के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। राज्य सरकार के आदेश पर औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) द्वारा 140 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर के मोतीपुर स्थित महुअल में करीब 62.17 एकड़ भूमि में अत्याधुनिक लेदर फुटवियर एवं एक्सेसरीज़ पार्क विकसित किया जा रहा है। 

बताया जाता है कि अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) और ट्रेनिंग सेंटर से लैस यह पार्क प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हज़ारों नए रोजगार के अवसर पैदा कर रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार लेदर क्लस्टर के 24 शेड में उत्पादन कार्य चल रहा है। यहां लगभग एक हजार से अधिक जीविका दीदियों को रोजगार मिला है। इसी प्रकार महिला उद्यमी योजना के तहत भविष्य में लेदर क्लस्टर के और विस्तार करने की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार की यह पहल न केवल नए रोजगार के अवसर सृजित करेगी, बल्कि "मेड इन बिहार" चमड़े के उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाज़ारों में एक नई पहचान भी दिलाएगी।

Trending News

कतरास में बड़ा भू-धंसान, तेज धमाके के साथ 60 फीट जमीन धंसी, आधा दर्जन मकान जमींदोज
कतरास में बड़ा भू-धंसान, तेज धमाके के साथ 60 फीट जमीन धंसी, आधा दर्जन मकान जमींदोज
Jul 20, 2026, 9:56:00 PM
जमुई: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, DM से शिकायत, ग्रामीणों ने CO पर मनमानी का लगाया आरोप
जमुई: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, DM से शिकायत, ग्रामीणों ने CO पर मनमानी का लगाया आरोप
Jul 20, 2026, 9:42:00 PM
सूखे नशे पर पुलिस का बडा प्रहार, 86 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सूखे नशे पर पुलिस का बडा प्रहार, 86 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 20, 2026, 8:13:00 PM
सोमनाथ यात्रा: 1,150 श्रद्धालुओं के जत्थे को सीएम ने दिखाई हरी झंडी
सोमनाथ यात्रा: 1,150 श्रद्धालुओं के जत्थे को सीएम ने दिखाई हरी झंडी
Jul 20, 2026, 8:02:00 PM
फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
फुटबॉल फैंस के लिए बड़ी खबर! डूरंड कप के सभी मैचों की एंट्री फ्री
Jul 20, 2026, 6:54:00 PM
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
Jul 20, 2026, 6:41:00 PM
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
'न नोटिस मिला, न सुनवाई'... DCA पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य का गंभीर आरोप
Jul 20, 2026, 6:23:00 PM
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
Jul 20, 2026, 6:20:00 PM
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
'निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं' जन्मदिन पर नालंदा में विशेष कार्यक्रम, अनाथ बच्चों के साथ कटा केक
Jul 20, 2026, 6:18:00 PM
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
Jul 20, 2026, 6:11:00 PM